तेज गति से हो रहा है भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नवंबर 2021 तक 575 जोड़ी ट्रेनों के डिब्बों को एलएचबी डिब्बों से बदल दिया गया है। इसके साथ ही अत्याधुनिक वंदे भारत कोच भी तैयार किए जा रहे हैं। हमसफर, तेजस, अंत्योदय, उत्कृष्ट डबल डेकर वातानुकूलित यात्री (उदय) , महामना, दीन दयालू और विस्टाडोम जैसी उन्नत सुविधाओं वाले कोचों को भी रेलवे में शामिल किया जा रहा है। केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्य सभा को जानकारी देते हुए बताया कि अपने आधुनिकीकरण प्रयास के एक भाग के रूप में, भारतीय रेलवे ने पारंपरिक इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के डिब्बों के साथ चलने वाली ट्रेनों को एलएचबी कोच द्वारा परिवर्तित करने का निर्णय लिया है, जो तकनीकी रूप से बेहतर हैं और बेहतर यात्रा अनुभव और सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके लिए, भारतीय रेलवे 2018 से केवल एलएचबी कोच का ही उत्पादन कर रहा है। नवंबर, 2021 तक, 575 जोड़ी ट्रेनों को एलएचबी डिब्बों से बदल दिया गया है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री कोचों को लिंके हॉफमैन बुश कोचों में बदलने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि इसके अलावा, ट्रेन सेट के रूप में तैयार किए जा रहे अत्याधुनिक वंदे भारत कोच भी शामिल किए जा रहे हैं। हमसफर, तेजस, अंत्योदय, उत्कृष्ट डबल डेकर वातानुकूलित यात्री (उदय), महामना, दीन दयालू और विस्टाडोम जैसी उन्नत सुविधाओं वाले विभिन्न कोचों को भी भारतीय रेलवे में शामिल किया जा रहा है।

Related Posts

Shubhakaran’s death in farmers’ movement : परिजनों को पंजाब सरकार देगी 1 करोड़ का मुआवजा ,हरियाणा सरकार क्या देगी ?

पिछले काफी दिनों से चल रहे किसान आंदोलन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी