पूर्व सैनिकों ने एसपी से मिलकर दी शुभकामनाएं 

बिजनौर। मंगलवार को एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन बिजनौर के पदाधिकारियों, केशव सिंह जिलाध्यक्ष, नरेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, चंद्रभान सिंह तहसील अध्यक्ष बिजनौर, यशपाल सिंह तहसील अध्यक्ष चांदपुर, सलाहकार समिति के विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों वीरेंद्र सिंह बिष्ट एवम रेशपाल सिंह ने जिले के समस्त पूर्व सैनिकों की ओर से नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा का स्वागत एवम बधाई और शुभकामनाएं पत्र, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया । जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने उनकी ड्रेस पर तिरंगा चिन्ह लगाकर एक पैन भेंट किया । इस पैन की कैप पर अशोक स्तंभ और भारत का नक्शा एवम इंडियन आर्मी मुदित है , भेंट किया  । अपने बधाई एवम शुभकामना संदेश में उन्होने लिखा कि मैं, केशव सिंह जिलाध्यक्ष  एक्स सर्विसमेन  एसोसिएशन, बिजनौर जिले के सभी पूर्व सैनिकों की ओर से आपको  जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में बहुत योग्य और प्रतिष्ठित बागडोर संभालने पर आपका स्वागत करते हुए आपको बहुत बहुत बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित करता हूं और आपकी अच्छी पारी, स्वच्छ  कार्यकाल, स्वस्थ शरीर  ढेर सारी उपलब्धियों सहित आगे करियर में और भी विभागीय  पदोन्नति की कोटि कोटि मंगल कामनाएं करता हूं ।

मुझे उम्मीद है कि जिले के पूर्व सैनिकों को विशेषाधिकार प्राप्त महसूस होगा और पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करते हुए उनकी अच्छी तरह से मान सम्मान सहित देखभाल की जाएगी, जो कि हम पूर्व सैनिक आपके कुशल मार्गदर्शन और गतिशील नेतृत्व में अपेक्षित सम्मान की उम्मीद करते हैं।

मैं आपसे अनुरोध करता  हूं कि कृपया सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सार्वजनिक रूप से एक संदेश दें कि यदि उनकी समस्याएं उत्पन्न होती हैं तो उन्हें उचित और वांछित सम्मान के साथ प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा, जब भी वे अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएंगे। कृपया इस सम्बंध में सभी पुलिस अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाए। महोदय, इसी तरह के निर्देश पहले भी विभिन्न नागरिक गणमान्य व्यक्तियों और उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा जारी भी किए गए हैं।उन्होंने आगे लिखा कि मैं जिले के समस्त पूर्व सैनिकों की ओर से आपको आश्वस्त करता हूं कि यदि कभी किन्ही परिस्थितियों जैसे प्राकृतिक आपदा, आपदा प्रबंधन और समाज में शांति और सौहार्द स्थापित करने में हम सभी पूर्व सैनिक अपने अनुशासनात्मक तरीके से आपको हर क्षेत्र में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हैं

एस पी साहब ने उपरोक्त सभी बाते बहुत ही ध्यान से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार जनों की समस्या समाधान और मान सम्मान बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी ।

  • Related Posts

    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Continue reading
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    • By TN15
    • August 27, 2026
    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प