सीवर व गंदे पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

आदित्य शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं नहीं दी गई और नई दिल्ली के कई इलाकों में कहीं सीवर का गंदा पानी बह रहा है तो कहीं पानी की जबरदस्त किल्लत है। दिल्ली वासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा पार्टी लगातार आप पार्टी पर हमला बोल रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर भाजपा ने केजरीवाल सरकार को सीवर और गंदे पानी की समस्या को लेकर घेर लिया है।

देखा जाए दिल्ली के बहोत से इलाकों में जैसे माहेन गार्डन, बुध बाजार, जैन रोड आदि कई इलाके है जहां ​सीवर का पानी काम नहीं किया जाता है सीवर के पानी के कंपलेन के बाद भी आप पार्टी ध्यान नहीं देती है जिस पर भाजपा नेताओं ने शनिवार को अंबेडकर नगर विधानसभा से विधायक अजय दत्त के दक्षिणपुरी स्थित दफ्तर पर सीवर और पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि आज अंबेडकरनगर विधानसभा की जनता विधायक अजय दत्त को जगाने आई है और इलाके में सीवर का गंदा पानी बह रहा है, सीवर का गंदा पानी जल बोर्ड के पानी में मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। सैकड़ों बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला जा रहा है। हर गली में टैंकर माफिया पनप रहे हैं। हजारों रुपए देकर लोगों को पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं।

गजेंद्र यादव ने कहा अगर ऐसे ही समस्या चलती रही तो वह दिन दूर नहीं जब जनता इन्हीं के घरों में घुसकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आज स्थानीय लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए और अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो अगला प्रदर्शन उग्र होगा। वहीं, भाजपा निगम पार्षद ममता यादव ने कहा कि जो जनता के मौलिक अधिकार है उनको दिलाने के लिए यहां पर आए हैं। विधायक को या तो जनता के काम करने पड़ेंगे या फिर उन्हें गद्दी छोड़नी पड़ेगी।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा