प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। पीपलका गांव के ग्रेटर नोएडा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट—पीट कर हत्या कर दी गई है, युवक अपने दोस्त के साथ अपनी रिश्तेदारी में लगने वाली किशोरी से मिलने के लिए पहुंचा था। जिसकी भनक किशोरी के परिजनों को लग गई और उन्होंने उसे व उसके दोस्त को पकड़ लिया और लाठी डंडो से पीट—पीट कर घायल कर उस अवस्था मे अभियुक्तगण मिन्दर के घर छोडकर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंच घायल युवक व उसके दोस्त को परिजन उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स (राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान) अस्पताल ले गए। जहां एक युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अस्तौली गांव निवासी कमल (20) और उसका दोस्त जितेंद्र पीपलका गांव की एक किशोरी से मंगलवार को मिलने उसके घर के पास गए थे। जिसका पता किशोरी के परिजनों को लग गई। इस दौरान किशोरी के पिता ने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना मिली तो पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां घायल पड़े अपने बेटे व उसके दोस्त को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान कमल की देर रात को मौत हो गई। जबकि जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद दनकौर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई नरेन्द्र की तहरीर पर मिंदर, हर्ष, सुमित, संजय,शोबिन व बॉबी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पीपलका निवासी सुमित, नवादा निवासी शोबिन व दादूपुर निवासी बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?