वोटबैंक की राजनीति में उलझा हाथरस हादसा?

चरण सिंह

हाथरस हादसे में चिंतनीय बात यह उभर कर सामने आ रही है कि जिस बाबा के सत्संग में ये १२१ लोग मरे उसके खिलाफ कुछ नहीं किया जा रहा है। उसके खिलाफ न तो कोई सरकार कुछ कर रही है और न ही विपक्ष उसके खिलाफ कुछ बोलने को तैयार है। मतलब जो बाबा एक सिपाही रहते हुए छेड़खानी के मामले में जेल गया उस बाबा ने आज की तारीख में इतना ताकत हासिल कर ली है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं हो पा रहा है। विपक्ष तो उल्टे बाबा को निर्दोष बताते हुए उसके सेवादारों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे का ही विरोध जता रहा है। जहां सपा नेता रामजी लाल सुमन बाबा को निर्दोष बता रहे हैं वहीं बसपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भी बाबा के पक्ष में बोलते देखे जा रहे हैं। साकार बाबा के सामने योगी का बुलडोजर भी बेकार साबित हो रहा है। सोचने की बात यह है कि जो लोग इस हादसे में मरे हैं उनमें से अधिकतर बाबा के खिलाफ मुंह तक नहीं खोल रहे हैं। कुछ लोग तो हादसे मरने वालों के लिए मोक्ष मिलने की बात कर रहे हैं। क्या इस अंधविश्वास के बल पर देश विश्व गुरु बनेगा ? क्या वोटबैंक के लिए इन बाबाओं को कुछ भी करने दोगे ?
क्या राजनीतिक दलों पर वोटबैंक की राजनीति इतनी हावी हो गई है कि किसी भी दल का नेता इस बाबा के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं। इस बाबा ने ५००० हजार सैनिकों की नारायणी नाम से एक आर्मी बना रखी है। इस आर्मी में महिला कमांडो भी हैं। मतलब यह बाबा सरकार के पैररल अपनी सरकार चला रहा था। ५००० सैनिकों की बाबा की आर्मी क्या एक दिन सरकार के लिए आफत नहीं बन सकती ? क्या इस तरह के बाबा जब पनपते हैं तो सरकारों को ध्यान इस ओर नहीं जाता है ? दरअसल वामपंथी दलों को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी दल इन बाबा के झांसे में आ जाते हैं और वोटबैंक के लालच में इस तरह के बाबाओं को बढ़ावा देते रहते हैं।
क्या समाज ने बाबा राम रहीम, बाबा आसाराम बाबा रामपाल से कुछ नहीं सीखा। इन बाबाओं के अंध भक्त तो नारायण साकार से भी ज्यादा थे। लोग इन बाबाओं के पीछे दीवाने थे। क्या ये बाबा अपने ही भक्तों के बेटियों पर कुदृष्टि नहीं डालते रहे हैं? क्या इन बाबाओं पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले इन बाबाओं के भक्तों के बच्चे नहीं रहे हैं ? मतलब लोग इन बाबाओं के चक्कर में पड़कर न केवल अपना घर बर्बाद कर हैं बल्कि अंधभक्ति के ऐसे रास्ते पर चल पड़े हैं जिसका रास्ता गहरी और अंधेरी खाई की ओर जाता है। इस बाबा के दरबार में सपा मुखिया अखिलेश यादव का फोटो वायरल हो रहा है। सपा के मुख्य महासचिव रामगोपाल कह रहे हैं कि इस तरह के हादसे होते रहते हैं। मतलब बातें तो बड़ी बड़ी करनी है पर वोटबैंक की राजनीति से बाहर नहीं निकलना है।
क्या बाबा आसाराम के सामने नतमस्तक होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज समेत तमाम नेता बाबा आसाराम की चरण वंदना करते नजर आते थे। हरियाणा में जब पहली बार खट्टर सरकार बनी तो मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरी कैबिनेट के साथ बाबा राम रहीम के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। ऐसे ही नारायण साकार के दरबार में अखिलेश जाने की बात भी सामने आ रही है। मतलब नेता ही इन  बाबाओं का वजूद बनाते हैं। क्या वोटबैंक के लिए हाथरस हादसे पर भी राजनीति होती रहेगी। राहुल गांधी अलीगढ़ पहुंचे उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिल खोलकर मुआवजा देने की बात कही। पर बाबा के खिलाफ राहुल गांधी भी कुछ नहीं बोले।

  • Related Posts

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    हर रोज खबरें मिल रही है कि ‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?