राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

अभिजीत पाण्डेय

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले और केंद्र में नई सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल से पहली मुलाकात की है। करीब 40 मिनट तक हुई इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार और देश के राजनीतिक मुद्दों समेत विषयों पर बातचीत हुई है।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल और सीएम नीतीश के बीच हुई मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति, कई विश्वविद्यालयों में कंसल्टेंट की नियुक्ति, बिहार के राजनीतिक हालात व प्रदेश के अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत हुई है।
बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में एनडीए ने बिहार में चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। राज्यपाल और सीएम नीतीश कुमार की इस मुलाकात को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।हालांकि इस मुलाकात के क्या मायने हैं यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।
पटना में हो रही बारिश के बीच सीएम नीतीश कुमार का राज्यपाल से मिलने जाने काफी अहम हो जाता है। नीतीश कुमार के राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह चर्चा भी होने लगी है कि बिहार में फिर से कुछ बड़ा होने वाला है ?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे पहले भी राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करते रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल से मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो जाती है। ऐसे में इस बार भी जब नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंचे तो बिहार के सियासी गलियारे में गहमागहमी बढ़ गयी है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट