गोराई घाट व सिमरी घाट से नाव परिचालन को किया विश्वविद्यालय प्रसाशन बंद

गंडक नदी के उस पार के छात्र-छात्राएं व पूसा अनुमंडलीय अस्पताल आने वाले मरीजों की बढ़ी परेशानी।

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर । भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति की मनमानी व तानाशाही चरम पर है। वर्तमान कुलपति, भ्रष्ट पूर्व कुलपति के नक्शेकदम पर चल रहें हैं।
उन्होंने क्षेत्र के गोराई घाट व सिमरी घाट से परिचालित नाव का परिचालन करीब एक महीने से बंद कर रखा है। जिससे आसपास के लोगों, गंडक नदी के उस पार के छात्र-छात्राएं व पूसा अनुमंडलीय अस्पताल आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

कुलपति की इस मनमानी से जनता को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुलपति के इस फैसले का भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कड़ा विरोध किया है। आगे उन्होंने कहा है कि कुलपति के इस फैसले को पूसा की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जब से विश्वविद्यालय की पूसा में स्थापना हुई तब से बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर दिन- रात नाव का परिचालन विश्वविद्यालय के कर्मी के द्वारा किया जाता रहा है। लेकिन जनहित के इस कार्य से वर्तमान कुलपति को परेशानी है। वे जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं।

माले सचिव ने गोराई घाट व सिमरी घाट से पुनः नाव के परिचालन को चालू कराने की मांग कुलपति से की है वरना आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’