पटना में नीट पेपर लीक मामले में किया दो को गिरफ्तार

अभिजीत पाण्डेय

पटना। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने गुरुवार को पटना से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है
सीबीआई ने माना है कि मनीष प्रकाश और आशुतोष की इस कांड में संलिप्तता है। केस लेने के बाद सीबीआई की यह पहली कार्रवाई है। इसी आधार पर इन्हें पकड़ा गया है।
नीट पेपर लीक मामले में आरोपित मनीष प्रकाश ने एक न्यूज़ चैनल पर सब कुछ कबूल किया था और अब उसे सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मनीष प्रकाश को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने इसकी आधिकारिक सूचना मनीष प्रकाश की पत्नी को फोन करके दी।
नीट पेपर लीक कांड मामले में मनीष प्रकाश का रोल यह है कि इसने ही पटना के खेमनीचक स्थित लर्न प्ले स्कूल में बच्चों को ठहराया था। वही प्रश्न पत्र लाकर बच्चों को दिया था।

चार मई की रात में उन्हें रटवाया गया था। आशुतोष ने ही रविवार को पहली बार अपना और मनीष का गुनाह कुबूल किया था। मनीष ने मध्यम का भी नाम लिया था।

उधर, सीबीआई की टीम पेपर लीक के दो आरोपी चिंटू और मुकेश को लेकर लेकर रिमांड पर पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को बेउर जेल से लेकर सीबीआई की टीम मेडिकल जांच कराने पहुंची और फिर उन्हें लेकर सीबीआई दफ्तर पहुंची। सीबीआई को मंगलवार को दोनों आरोपियों की सात दिन की रिमांड मिली थी।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

     झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को विधायक के टूटने का डर?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
     झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को विधायक के टूटने का डर?  

    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को