नोएडा में अरबों के जीएसटी घोटाले में शामिल आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर-20 थाना नोएडा में पुलिस और सीआरटी टीम ने फर्जी जीएसटी फर्म्स का दुर्विनियोग कर अरबों रुपए की आईटीसी का फ्रॉड के मामले में एक गैंग में शामिल 25 हजार रूपयों की इनामी वांछित अभियुक्त को आज गाजियाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 49 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-20 पुलिस सीआरटी टीम ने ने फर्जी जीएसटी फर्म्स का दुर्विनियोग कर अरबों रुपए की आईटीसी का फ्रॉड करने वाले वांछित अभियुक्त 25 हजार रुपए की इनामी बाबर खान पुत्र सादिक खान को आज लोनी तिराहा गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी फर्म के लेटर पैड, रेंट एग्रीमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एक मोबाइल फोन आदि बरामद।

बता दें कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने जून वर्ष 2023 में 3 हजार से ज्यादा फर्जी कंपनियां खोलकर 16 हजार करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाला करने के मामले का खुलासा किया था। गैंग के लोग देश के विभिन्न जगहों पर रहने वाले लाखों लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड का डाटा अवैध रूप से हासिल करके उसके आधार पर फर्जी कंपनी खोलते थे। इसके बाद जीएसटी नंबर लेकर फर्जी बिल बनाकर जीएसटी रिफंड प्राप्त कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाते थे। जांच मे यह पता चला है कि जालसाज फर्जी कंपनियों को जीएसटी नंबर के साथ ऑनडिमांड भी बेच देते थे। इन कंपनियों के नाम पर पैसे जमा कर काले धन को सफेद किया जा रहा था। वहीं इस मामले में सूरजपुर कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में तीन आरोपियों वजीराबाद दिल्ली निवासी पुनीत कुमार, ग्रेटर नोएडा निवासी मयूर उर्फ मनी और चारु नागपाल के खिलाफ कुर्की करने का आदेश जारी किया है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?