भाकियू मंच ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांवों में किया जनसंपर्क

ऋषि तिवारी
सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले 30 जून को लुहारली टोल प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने आसपास के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क साधा। भाकियू मंच के प्रदेशाध्यक्ष मनमिन्द्र भाटी ने बताया कि बुधवार को गोपालपुर, तिलबेगमपुर, रजपुरा, भराना, छोटा नगला, सैंथली आदि दर्जनों गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। बताया कि जनसंपर्क के दौरान गांवों में लुहारली टोल प्लाजा की तानाशाही के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।

राष्ट्रीय सचिव राजवीर प्रधान ने कहा कि आसपास के ग्रामीणों को लुहारली टोल प्लाजा की तानाशाही के चलते खेत किसानी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे भाकियू मंच बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगी। जनसंपर्क कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा चरण सिंह व संचालन अमित प्रधान ने किया। इस दौरान कृष्ण भड़ाना, एड. कुणाल भाटी, सोनू भाटी, अन्नू भाटी, अनुज कसाना, सचिन भाटी, रोबिन भड़ाना, राहुल भाटी, अनमोल भाटी, सोनू भाटी, किशन सिंह, सचिन चौधरी, जुबैर भाटी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?