बिहार बीजेपी में बदलाव की तैयारी

 सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री रहेंगे या प्रदेश अध्यक्ष ?

दीपक कुमार तिवारी

पटना। लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद बिहार भाजपा अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच, बिहार भाजपा में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। दरअसल, भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू है। फिलहाल सम्राट चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री भी हैं। ऐसे में भाजपा में एक बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए को सरकार चलाने का जनादेश प्राप्त हुआ था। बाद में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के महागठबंधन में जाने के बाद भाजपा, सरकार से बाहर हो गई थी। उस समय भाजपा के सामने जदयू और राजद से एक साथ लड़ने की चुनौती सामने आ गई थी। ऐसे में भाजपा ने पिछले साल मार्च में सम्राट चौधरी के हाथ में प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर बड़े कुशवाहा समुदाय को खुश करने की कोशिश की। चौधरी के जरिए भाजपा की नजर कोइरी और कुर्मी वोटबैंक साधने की थी।

इसी बीच, प्रदेश की सियासत का गणित बदला और नीतीश कुमार फिर से एनडीए के साथ आ गए। इसी के साथ फिर एनडीए की सरकार बनी और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।लोकसभा चुनाव में भाजपा संगठन में बदलाव कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी। लेकिन चुनाव के बाद बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

इधर, देखा जाए तो राजद जहां कुशवाहा समाज को साधने की कोशिश में जुटी है, वहीं भाजपा अपने जातीय समीकरण को दुरुस्त करने को देख रही है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में कई नामों की चर्चा है।

कहा जा रहा है कि भाजपा चौधरी को ही अध्यक्ष बनाये रख कर उपमुख्यमंत्री पद पर बदलाव कर सकती है। वैसे, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है।
सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीद से बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिलने के बाद यह साफ है कि भाजपा अगले साल होने वाले चुनाव के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

ऐसे में प्रदेश भाजपा का कोई नया अध्यक्ष मिले तो कोई हैरानी नहीं होगी।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!