बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला

राम नरेश

पटना। नीतीश सरकार ने पटना के डीएम सहित कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को स्थानांतरित कर पूर्व डीएम पटना चंद्रशेखर सिंह को एक बार फिर से पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
चंद्रशेखर सिंह अगले आदेश तक बंदोबस्त अधिकारी पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह को लोकसभा चुनाव के बाद पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्रीय प्रतिनिधि से वापसी के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे हिमांशु शर्मा को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका के पद पर पद स्थापित किया गया है।

पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को स्थानांतरित कर बिहार राज्य पथ विकास निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह अगले आदेश तक विशेष सचिव पथ निर्माण विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद प्रस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे निलेश रामचंद्र देवर को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

निलेश रामचंद्र देवर ब्रेडा के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं आदित्य प्रकाश को स्थानांतरित कर अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर प्रतिस्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ से संवर्ग स्थानांतरण के तहत बिहार आए लक्ष्मण तिवारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई