जिले के चार बच्चों को मिल रहा बाल हृदय योजना का लाभ

– ह्रदय रोग की स्क्रीनिंग के लिए बच्चे एम्बुलेंस से पटना भेजे गये
– आँगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में आरबीएसके टीम द्वारा होती है जाँच
– ह्रदय में छेद के मरीजों का निःशुल्क होता है इलाज : रंजन मिश्रा

बिट्टू कुमार
बिहार/बेतिया। हृदय रोग से ग्रसित जिले के चार बच्चों को बाल हृदय योजना का लाभ मिलने वाला है। पश्चिमी चम्पारण जिले के नितेश कुमार, दिपेन्द्र कुमार (नरकटियागंज), अनुष्का कुमारी (लौरिया) और किरण कुमारी (मैनाटॉड) अपने-अपने अभिभावक के साथ इलाज के लिए पटना भेजे गये। इनलोगों को आज सुबह एम्बुलेंस से आईजीआईसी, पटना भेजा गया है। वहाँ इन बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कई तरह की जाँच की जाएगी। उनका डाटा तैयार कर उसके बाद मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना अन्तर्गत हवाई जहाज से श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे एवं आरबीएस के डीसी रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 18 प्रखंडों के सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र पर आरबीएसके चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाकर बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है। इसमें ह्रदय रोग से पीड़ित, कटे होंठ, कॉक लियर इम्प्लांट, क्लब फुट समेत अन्य 43 तरह के रोग से ग्रसित बच्चों की खोज कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु भेजा जाता है। इलाज के दौरान रहने, खाने, इलाज की सभी व्यवस्था के साथ ही हवाई जहाज का टिकट भी मुफ्त दिया जाता है।

– लगाया जाता है बीमार बच्चों का पता:
डीपीएम अमित अचल ने बताया कि बीमार बच्चों को चिह्नित करने के लिए आरबीएसके टीम द्वारा जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। शून्य से छह साल तक के बच्चों में रोग का पता लगाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र तथा छह से 18 साल तक के बच्चों में रोग का पता लगाने के लिए विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की गंभीर बीमारी के लक्षण हो तो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता या स्वास्थ्य विभाग की टीम को जरूर बताएं ताकि चिह्नित कर बच्चों का इलाज कराकर उन्हें स्वस्थ किया जा सके।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध