आशा होंगी डिजिटल, मिला “एम आशा एप” का प्रशिक्षण

 मोबाइल एप पर डाटा लोड होने से जिला व राज्य स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग होगी आसान

 रजिस्टर पर लिखने-पढने की परेशानी से मुक्ति, हर सूचना होगा एक क्लिक पर उपलब्ध

बिट्टू कुमार
बिहार/मोतिहारी। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। पटना से आई टीम ने एम आशा एप का प्रशिक्षण कराया, जिसमें आशा फैसिलेटर को एम आशा एप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आशा कार्यकर्ता अब एम-आशा एप के माध्यम से बीमारी समेत अन्य असुविधाओं को सीधे पोर्टल पर अपलोड करेंगी। एम आशा एप से आशा गांव में होने वाली वाली जन्म, मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया समेत सभी प्रकार की बीमारी समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी देंगी।

गांव-गांव के सर्वे के बाद आशा डेटा अपलोग करेंगी। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को रजिस्टर में लिखने-पढने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। बिहार हेल्थ डिजिटालाइजेशन मुहिम द्वारा भव्या कार्यक्रम के तहत पूर्वी चम्पारण जिले के छह प्रखंडों मोतिहारी, पिपराकोठी, तुरकौलिया, बंजरिया, सुगौली और पकड़ीदयाल के आशा फैसिलेटरों, बीसीएम को “एम आशा एप” उपयोग करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इसका बड़ा फायदा यह भी होगा कि राज्य द्वारा जिला स्तर पर आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी। जिले के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली गर्भवती महिलाओं, जन्म मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया सहित कई अन्य प्रकार की बीमारियों के अलावा अन्य गतिविधियों को इस डिजिटल एप से जोड़ा जा रहा है। जिले के आशा समन्वयक नंदन झा ने कहा कि डिजिटल मिशन को घर घर तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट बनाने का काम जिले में शुरू कर दिया गया है। ढाका में भी दिया जाएगा प्रशिक्षण सदर अस्पताल के जीएनएम कॉलेज सभागार में 6 प्रखंडों की 50 आशा फैसिलिटेटरों को पटना से आए भव्या ट्रेनिंग मैनेजर दुर्गा शंकर सिंह, प्रेम सिंह, अभिनित, सत्यम, विकास कुमार के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया। दुर्गा शंकर सिंह ने बताया कि कल ढाका अनुमण्डलीय अस्पताल में 4 प्रखंडों ढाका, बनकटवा, चिरैया, घोड़ासहन के चयनित 50 आशा फैसिलिटेटर, बीसीएम का प्रशिक्षण कराया जाएगा। मौके पर सीएस डॉ विनोद कुमार सिंह, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा, बीसीएम ब्रिज किशोर कुमार, भव्या डीसी अतुल सिन्हा, पिरामल डीसी अमित कुमार, राजेश गिरी, सदर स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी व अन्य लोग उपस्थित थे।
[4:40 PM, 6/24/2024] Jal Hi Jivan Hai: Ok

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया