आशा होंगी डिजिटल, मिला “एम आशा एप” का प्रशिक्षण

मोबाइल एप पर डाटा लोड होने से जिला व राज्य स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग होगी आसान
रजिस्टर पर लिखने-पढने की परेशानी से मुक्ति, हर सूचना होगा एक क्लिक पर उपलब्ध

बिट्टू कुमार
बिहार/मोतिहारी। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। पटना से आई टीम ने एम आशा एप का प्रशिक्षण कराया, जिसमें आशा फैसिलेटर को एम आशा एप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आशा कार्यकर्ता अब एम-आशा एप के माध्यम से बीमारी समेत अन्य असुविधाओं को सीधे पोर्टल पर अपलोड करेंगी। एम आशा एप से आशा गांव में होने वाली वाली जन्म, मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया समेत सभी प्रकार की बीमारी समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी देंगी। गांव-गांव के सर्वे के बाद आशा डेटा अपलोग करेंगी। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को रजिस्टर में लिखने-पढने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। बिहार हेल्थ डिजिटालाइजेशन मुहिम द्वारा भव्या कार्यक्रम के तहत पूर्वी चम्पारण जिले के छह प्रखंडों मोतिहारी, पिपराकोठी, तुरकौलिया, बंजरिया, सुगौली और पकड़ीदयाल के आशा फैसिलेटरों, बीसीएम को “एम आशा एप” उपयोग करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इसका बड़ा फायदा यह भी होगा कि राज्य द्वारा जिला स्तर पर आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी। जिले के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली गर्भवती महिलाओं, जन्म मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया सहित कई अन्य प्रकार की बीमारियों के अलावा अन्य गतिविधियों को इस डिजिटल एप से जोड़ा जा रहा है। जिले के आशा समन्वयक नंदन झा ने कहा कि डिजिटल मिशन को घर घर तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट बनाने का काम जिले में शुरू कर दिया गया है। ढाका में भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
सदर अस्पताल के जीएनएम कॉलेज सभागार में 6 प्रखंडों की 50 आशा फैसिलिटेटरों को पटना से आए भव्या ट्रेनिंग मैनेजर दुर्गा शंकर सिंह, प्रेम सिंह, अभिनित, सत्यम, विकास कुमार के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया। दुर्गा शंकर सिंह ने बताया कि कल ढाका अनुमण्डलीय अस्पताल में 4 प्रखंडों ढाका, बनकटवा, चिरैया, घोड़ासहन के चयनित 50 आशा फैसिलिटेटर, बीसीएम का प्रशिक्षण कराया जाएगा। मौके पर सीएस डॉ विनोद कुमार सिंह, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा, बीसीएम ब्रिज किशोर कुमार, भव्या डीसी अतुल सिन्हा, पिरामल डीसी अमित कुमार, राजेश गिरी, सदर स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई