स्वस्थ जीवन के लिए एक कदम आगे-योग : डॉ. महेश शर्मा

ऋषि तिवारी
नोएडा। शुक्रवार 21 जून को 10वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सनातन धर्म मंदिर पार्क सैक्टर 19 एव नोएडा इंडोर स्टेडियम सैक्टर 21ए नोएडा में आयोजित किया गया। योग दिवस जिसकी उत्पति हमारे भारत देश में हुई वह अब पूरे विष्व पटल पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। माननीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ. महेश शर्मा ने अपने संवाद में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम का तरीका नहीं बल्कि यह संपूर्ण जीवनशैली है जो हमारे मन, शरीर व आत्मा को संतुलित रखता है। योग हमे तनाव चिंता व मानसिक थकान से मुक्त ही नहीं बल्कि आंतरिक शांति व समृद्धि की ओर ले जाता है। योग दिवस की शुरूआत 2015 में हुई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक मान्यता दी, यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों एवं संकल्पों से यह दिन अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त कर सका। नियमित योगाभ्यास से हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है । आईये हमसब मिलकर योग को अपने जीवन में अपनायें और एक स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर रहे।

 

इस कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यमंत्री उप्र सरकार कुंवर बृजेश सिंह, प्रमुख सचिव, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग उप्र शासन मुकेश कुमार मेश्राम, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा (आई.ए.एस.), खेल क्रीडाधिकारी अनिता नागर, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार केम, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल, शैलेन्द्र बहादुर, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, केसी जोषी, पंतजलि योगपीठ से देवेन्द्र सरोहा, हंसराज गर्ग, पूर्वदत्ता शर्मा, पूरन सिंह, गोपाल गौड़ एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं प्रिय क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?