पढ़े-लिखे लड़के बाहर करते हैं मजदूरी, 9वीं फेल कर रहा राज – प्रशांत किशोर

भवेश कुमार

पटना। प्रदेश के पढ़े-लिखे लड़के मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। वहीं यहां 9वीं फेल नेता के लड़के बिहार में राज कर रहे हैं। बिहार के सभी लोगों को वो ज्ञान दे रहे हैं कि उन्हें गद्दी पर बैठा दें तो वो सबको नौकरी दे देंगे।

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार जनसंपर्क के माध्यम से कई मुद्दो को उठाते रहते हैं। इसी कड़ी में प्रशांत किशोर ने नीट पेपर लीक पर अपना रोष जाहिर किया है। प्रशांत ने आगे कहा कि प्रदेश के पढ़े-लिखे लड़के मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं।

वहीं यहां 9वीं फेल नेता के लड़के बिहार में राज कर रहे हैं। बिहार के सभी लोगों को वो ज्ञान दे रहे हैं कि उन्हें गद्दी पर बैठा दें तो वो सबको नौकरी दे देंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को नौकरी नहीं चाहिए, अब सभी को राज चाहिए। अब सिर्फ राज चाहिए, नौकरी तो अपने आप मिल जाएगी। आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में राज ऐसे नेता करेंगे और नौकरी के लिए हमारे जैसे लोग भीख इनसे मांगेंगे, अब ऐसा नहीं होगा।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि रोजगार के मुद्दे पर तेजस्वी यादव बिहार सरकार को लगातार घेर रहे हैं। रोजगार और नौकरी के मामले पर तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्होंने ही ये रोजगार मॉडल लाया है, जिस पर अब बिहार सरकार काम कर रही है।

  • Related Posts

    अब बिहार में होगा छात्रों का बड़ा आंदोलन! शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बिहार में चौथे चरण (TRE-4) की शिक्षक भर्ती…

    Continue reading
    राहुल गांधी की तारीफ और अखिलेश यादव की आलोचना कर गए ओपी राजभर  
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर हैं कि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे जनसेवक, कहा-माता-पिता का साया सबसे बड़ा सहारा

    • By TN15
    • July 29, 2026

    दिलों को मिला रहा एआई, यहां सरकारी ऐप से डेटिंग कर रहे लोग

    • By TN15
    • July 29, 2026
    दिलों को मिला रहा एआई, यहां सरकारी ऐप से डेटिंग कर रहे लोग

    उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश!

    • By TN15
    • July 29, 2026

    अब बिहार में होगा छात्रों का बड़ा आंदोलन! शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम

    • By TN15
    • July 29, 2026
    अब बिहार में होगा छात्रों का बड़ा आंदोलन! शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम

    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद भाषा की मर्यादा जरूरी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद भाषा की मर्यादा जरूरी