निर्जला एकादशी पर श्री श्याम भक्तों ने निकली श्याम बाबा की निशान यात्रा, मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भव्य भजन संध्या का आयोजित

अनूप जोशी

रानीगंज- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रानीगंज श्री श्याम भक्तों की ओर से निशान यात्रा खरसूली बाजार से निकल गई। “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा देना हो तो दीजिए जनम-जनम का साथ” आदि भजनों के साथ यात्रा सुबह परिक्रमा करते हुए नवनिर्मित श्याम मंदिर में आकर संपन्न हुई।
मंदिर परिसर के बाहार एन एस बी रोड में बाजार में आने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया।
साथ ही मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भव्य भजन कीर्तन प्रस्तुत किया।
मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस भजन
संध्या में विशेष रूप से कलकत्ता से आए गायकार श्री विकाश जी अग्रहरि ने मीठे भजनो प्रस्तुत किए,जिससे श्याम भक्तगण भाव-विभोर हो उठे।
इस मौके पर रानीगंज श्री श्याम बाल मण्डल के अध्यक्ष बिमल सराफ,सचिव पवन केजरीवाल,बिष्णु सराफ,बिनोद बंसल,पप्पू माटोलिया,सवार सिंघानिया,राहुल केजरीवाल, संदीप शर्मा,बिर्जेश अग्रवाल ओर भी सभी तमाम श्याम भक्तगण मौजूद थे।
इस दौरान पवन केजरीवाल ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और सबने मिलकर भजनों का आनंद लिया। मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहां सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि एकादशी के दिन श्याम बाबा की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
संयोजक संजय मारोदिया ने बताया कि विशेष कारणों की वजह से नगर परिक्रमा संभव नहीं हो पाई,लेकिन हम लोगों ने उत्साहपूर्वक इस शोभा यात्रा को निकाला और दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि एकादशी के दिन पूजा-अर्चना करने से बाबा श्याम की कृपा अवश्य होती है। लोग मन्नत पूरी होने पर निशान उठाते हैं और दरबार में जाकर समर्पण भाव से निशान को रखते हैं।
रानीगंज श्याम मंदिर को देश का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर माना जा रहा है। प्रतिदिन यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। आज के इस अवसर पर यहां दरबार में सिंगर का विशेष प्रबंध किया गया है।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द, कांग्रेस के भीतर…

    Continue reading
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत