आईएमए हाउस में दिव्यांग लोगों के कृत्रिम पैर और हाथ लगाने के कैंप का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमए हाउस में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ नोएडा और नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान ने नोएडा सेक्टर 31 स्थित में दिव्यांग लोगो के कृत्रिम पैर और हाथ लगाने के कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की चेयरपर्सन सारिका मिंडा और विशिष्ठ अतिथि नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ओंकारनाथ अग्रवाल और रोटरी क्लब नोएडा के अध्यक्ष आशुतोष सिंघल ने किया। तीन दिवसीय कैंप में उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान से लगभग 750 से अधिक लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिनके कृत्रिम हाथ और पैर लगाने का कार्य आरंभ हुआ।

इस अवसर पर सारिका मिंडा ने कहा की लोगो की सोच दिव्यांग होती है उनका शरीर नही। स्पार्क मिंडा की इस पहल – सक्षम से पिछले नौ वर्षो में देश विदेश में लगभग 21000 लोगो के जीवन में खुशियां आई है। जब हमारे पास कोई व्यक्ति किसी और के सहारे से आता है और वापस अपने सहारे लौटते हैं तो वह पल हमारे लिए गौरव का होता है।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट की को चेयर और रोटरी क्लब नोएडा की उपाध्यक्ष डॉ मोहिता शर्मा ने बताया की आज भी गांव देहात में लोगो के पास संसाधनों का आभाव है। हमारा प्रयास हर दिव्यांग व्यक्ति को सशक्त करने का इसी तरह जारी रहेगा और जल्द एक और कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर अमित जालान, नवीन अग्रवाल, राम ग्रोवर, प्रवीण कर्ण, अशोक मनचंदा, सुधीर मिढ़ा, संजय सिंघानिया, सीए संतोष केसरी आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?