नरेंद्र मोदी ही होंगे प्रधानमंत्री

सर्वसम्मति से एनडीए की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

नयी दिल्ली । नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद हुई एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुन लिया गया है। एनडीए की बैठक के बाद साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

बुधवार को एनडीए गठबंधन की हुई बैठक मे बीजेपी समेत 16 दलों के नेताओं ने शिरकत की। इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें कहा गया कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 सालों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है।

प्रस्ताव में कहा गया, ”हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी। इससे पहले 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसद नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय दल के नेता के तौर पर चुनेंगे। इसके बाद एनडीए के सभी सांसदों की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके अगले दिन, 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

इससे पहले, बुधवार को ही प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्तमान 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई थी। पीएम आवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के कार्यभार संभालने तक उनसे पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर