विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन रेस का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण और कंपनी कोफॉर्ज लिमिटेड ने संयुक्त रूप से एक मिनी मैराथन रेस का आयोजन किया है और नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस आयोजन का थीम ‘स्वच्छ नोएडा, स्वस्थ नोएडा’ रहा। दौड़ में लगभग 500 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भाग लिया।

नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने विभिन्न श्रेणियों में पुरुष और महिला वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मैराथन के बाद, नोएडा क्षेत्र में सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को कार्य करने की सुविधा के लिए सेफ्टी किट जैसे सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी शूज, सेफ्टी दस्ताने, मास्क आदि का वितरण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, केके जैन, पवन यादव, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह और महासचिव संजीव कुमार ने शहरवासियों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए संबोधित किया।

इस दौरान नोएडा प्राधिकरण उप महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) एसपी सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल, परियोजना अभियंता (स्वास्थ्य-I) गौरव बंसल, परियोजना अभियंता (जनस्वास्थ्य-II) आरके शर्मा, कंपनी कोफॉर्ज लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंट मंजरी मिश्रा और मानविका शर्मा, गाइडेड फॉर्च्यून समिति की पूरी टीम, आईएलआरटी की टीम के सभी सदस्य और अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?