पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर दिया इस्तीफा

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद परंपरा के मुताबिक सीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से बुधवार को मुलाकात कर मंत्रि परिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नई सरकार के कार्यभार संभालने तक उनसे पद पर बने रहने का अनुरोध भी किया है।

बता दे कि राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और पीएम मोदी ने अपना और केंद्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंपा है। राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए पीएम मोदी और उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

8 जून को पीएम मोदी का शपथ ग्रहण!

रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी 8 जून को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम पद की शपथ ले सकते हैं और लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद दिल्ली में बैठकों को दौर शुरू हो चुका है। बुधवार को एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सरकार के गठन को लेकर घटक दलों से चर्चा की जाएगी।

एनडीए को 292 सीटों के साथ बहुमत

18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए है और भाजपा पार्टी को इस बार 240 सीटें मिली हैं, जबकि एनडीए 292 सीटों के साथ जीत हासिल की है वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया को 234 सीटें मिला हैं जो कि मंगलवार को नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि देश ने एनडीए को तीसरे कार्यकाल के लिए बहुमत दिया है। हालांकि, इस बार एनडीए सरकार में टीडीपी और जेडीयू की अहम भूमिका मानी जा रही है।

  • Related Posts

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading
    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद