आगामी 3 जून से 30 जून तक छुट्टी पर रहेंगे एसीएस केके पाठक

 

न्यूज़ 15 ब्युरो
पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक बार फिर से लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 जून से 30 जून तक केके पाठक छुट्टी पर रहेंगे। वहीं, उनके अचानक छुट्टी पर जाने के फैसले को स्कूलों में टाइमिंग विवाद और शिक्षकों की छुट्टी से जोड़ा जा रहा है।

बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 8 जून तक स्कूलों को पूर्णत: बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन केके पाठक ने आदेश को संशोधित कर शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी थी। सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में सीएम नीतीश केके पाठक से बेहद नाराज हैं। इसी बीच केके पाठक ने ईएल लीव के लिए आवेदन दे दिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव भी 31मई को रिटायर हो रहे हैं। केके पाठक की अनुशंसा पर भी सरकार ने एक्सटेंशन नहीं दिया. बता दें कि कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, केके पाठक के काफी भरीसेमंद अधिकारी हैं, लेकिन उनको एक्टेंशन नहीं मिलना भी एक कारण हो सकता है।

केके पाठक के अचानक लंबी छुट्टी पर जाने से सवाल उठने लगा है कि क्या केके पाठक फिर शिक्षा विभाग लौटेंगे या विभाग से सरकार उनकी विदाई कर देगी।

बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार (29 मई) की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर सरकारी स्कूलों को पूर्णतः बंद कर दिया गया था। सीएम नीतीश के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने आदेश पत्र जारी किया था।

लेकिन, बाद में खबर आई कि इस आदेश पत्र में कुछ संशोधन किया गया और यह केवल बच्चों के स्कूल नहीं आने के लिए ही लागू किया गया। शिक्षकों को कोई राहत नहीं दी गई है और उन्हें अनिवार्य रूप से स्कूल आने के लिए कहा गया।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    • By TN15
    • June 20, 2026
    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज

    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 

    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    • By TN15
    • June 20, 2026
    SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    • By TN15
    • June 20, 2026
    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान

    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    अलनीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन! यूपी में 2015 जैसे हालात के संकेत, सूखे और महंगाई का खतरा

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन