जल्द करें ये काम नहीं तो 15 जून के बाद नहीं मिलेगा अनाज!

राशन कार्ड वालों तारीख नोट कर लें

दीपक कुमार तिवारी।

पटना। बिहार सरकार के स्तर से बराबर राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने को कहा जाता है। इसके लिए एक तिथि निर्धारित की जाती है। यानी उस तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर संबंधित उपभोक्ताओं का राशन की आपूर्ति बंद कर दी जाती है और उनके राशन कार्ड भी रद्द कर दिए जाते हैं।

हर बार बड़ी संख्या में उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करा पाते हैं और उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए जाते हैं। इस बार 15 जून तक ई-केवाईसी कराने लेने को कहा गया है।

दरअसल, बहुत सारे उपभोक्ताओं की मृत्यु हो जाती है। फिर उनके नाम पर राशन का उठाव होता रहता है। वहीं, बहुत सारे उपभोक्ता राशन कार्ड बनवा कर बाहर चले जाते हैं और वे राशन का उठाव नहीं कर पाते है। उनके नाम का राशन डीलर के यहां शेष रह जाता है।

इसी लिहाज से सरकार ई केवाईसी के जरिए यह जानना चाहती है कि वास्तव में कितने लाभुक हैं, जो राशन उठा रहे हैं। सरकार के स्तर से एक बार फिर क्लियर कर दिया गया है कि 15 जून तक ई केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुक राशन के लाभ से वंचित हो जाएंगे। सरकार ने कहा है कि अगर किसी के पास राशन कार्ड नहीं है, तो वे बनवा सकते हैं।

सरकार के स्तर से उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है कि सभी लाभुक निर्धारित तिथि के अंदर अपने निकटतम जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करा लें। उक्त प्रक्रिया दुकानों पर लगाए गए पॉस मशीन के माध्यम से निशुल्क की जाएगी।

अगर तय समय के अंदर लाभुकों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया जाता है, तो राशन कार्ड से उनका नाम खुद विलोपित हो जाएगा। पूरे परिवार के सदस्यों का ई केवाईसी होना है।

हाल के महीनों में सूबे के जिलों के विभिन्न प्रखंडों में बड़ी संख्या में लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। इनमें वैसे लोग भी शामिल हैं, जो राशन कार्ड के उपयोग के लिए अपात्र थे।

गौरतलब है कि पक्का का मकान, बाइक, फ्रिज समेत अन्य संपत्ति होने पर संबंधित व्यक्ति के नाम का राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई वर्षों से चल रही है। हालांकि यह कार्रवाई काफी धीमी है।

सरकारी सेवक के आलावा किसी शिक्षक के भी नाम से राशन कार्ड है, तो उन्हें राशन कार्ड लौटा देना है, पर जिले में अब भी वैसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading
    पश्चिम चंपारण के GMCH अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर्स पर पत्रकारों से अभद्रता का आरोप
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चंपारण जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    ‘रोने लगी थीं…’, ‘राख’ के ‘बब्बू’ का खतरनाक अवतार देख सहम गई थीं एक्टर की वाइफ, बेडरूम से भी कर दिया था बाहर