किसान आंदोलन खत्म! कल होगी घोषणा

नई दिल्ली। कृषि कानून के बाद अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून बनाने की मांग पर अड़े किसानों का आंदोलन कल खत्म हो सकता है। बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए रिवाइज ड्रॉफ्ट पर किसानों की सहमति बन गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम बुधवार को कहा कि आज सरकार की तरफ से जो ड्राफ्ट आया है, उस पर हमारी सहमति बनी है। सरकार की ओर से फॉर्मल लेटर भी जल्द से जल्द आने की संभावना है। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा ‘सरकार की ओर से भेजे गए रिवाइड ड्रॉफ्ट पर सहमति बन गई है।

सरकर की ओर से इस संबंध में फॉर्मल लेटर मिलने के बाद कल एक किसान नेताओं की बैठक होगी। जिसमें आंदोलन को स्थगित करने को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।’बता दें कि तीन कृषि कानूनों को रद करने और एमएसपी पर काननू बनाने सहित दूसरे मुद्दों पर समिति गठित करने की घोषणा के बाद केंद्र ने पहली बार मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के पास लिखित प्रस्ताव भेजा था। इसमें किसानों की सभी मांगों को मानने का जिक्र है, लेकिन मोर्चा के नेताओं ने उक्त प्रस्ताव का स्वागत करते हुए तीन प्रमुख आपत्तियों के साथ सरकार को वापस भेज दिया था।किसानों की तरफ से उम्मीद जताई गई है कि सरकार उनकी चिंताओं पर विचार कर बुधवार तक अपनी प्रतिक्रिया देगी। जिसके बाद अब सरकार की ओर से रिवाइज ड्रॉफ्ट किसानों के पास भेज दिया गया है। रिवाइज ड्रॉफ्ट पर किसानों की सहमति बन गई है। इसके बाद अब सरकार की ओर से फॉर्मल लेटर मिलेगा।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!