लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी ब्लास्ट होने से लगी आग

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी के एक फ्लैट में गर्मी के कारण एयर कंडीशनर में ब्लास्ट हो गया और ब्लास्ट होने से इतनी तेजी से आग फैली कि पूरा फ्लैट उसकी चपेट में आता दिखाई दिया। सोसाइटी में इस घटना से अफरा—तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर निकल आए और छठे फ्लोर के फ्लैट में हुए हादसे के बाद बिल्डिंग करीब 10वें फ्लोर तक धुएं के काले बादल छा गया, जिससे यह पता नहीं लग पा रहा है कि कितने फ्लैट आग की चपेट में आए हैं. हालांकि बाद में आग को काबू कर लिया गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में रहने वाले जसनीत बक्शी मर्चेंट नेवी में काम करते हैं और फ्लैट की बालकनी में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि आग के लगाने का कारण एसी का फटना है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों तथा सोसाइटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की सहायता से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जानकारी नहीं है। सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने की घटना से वहां रहने वाले लोगों में अफरा- तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपने-अपने फ्लैटों से निकलकर बाहर आ गए। वहां पहुंची पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों में लोगों को शांत रहने की अपील की तथा आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि एसी में शॉट-सर्किट के कारण आग लगी है। फायर बिग्रेड की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?