साधु संतों पर अभद्र टिप्पणी के आरोप पर विश्व हिन्दु परिषद का जुलुस

अनुप जोशी

रानीगंज : विश्व हिंदू परिषद द्वारा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा साधु संतों पर अभद्र टिप्पणी करने की विरोध में रानीगंज में एक विरोध सभा निकली गई। जुलुस रानीगंज सीताराम जी मन्दिर से निकलकर रानीगंज नेता जी स्टैचू के पास आकर सभा में तब्दील होकर संपन्न हुआ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज सराफ,जिला सचिव तेजप्रताप सिंह,रानीगंज के सचिव शुभम राऊत,लालू राऊत,विश्व हिंदू परिषद के समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज शाखा के संपादक शुभम रावत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह से सनातन धर्म के साधु संतों के खिलाफ टिप्पणी की थी रामकृष्ण मिशन भारत सेवा आश्रम संघ और इस्कॉन के संतों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थी वह निंदनीय है उनको 72 घंटे का समय दिया गया था लेकिन उसे 72 घंटे के अंदर उन्होंने अपनी बातों के लिए माफी नहीं मांगी इसलिए आज पूरे प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से यह आंदोलन किया जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने अपनी बातों के लिए माफी नहीं मांगी तो आने वाले समय में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा वहीं विश्व हिंदू परिषद के पश्चिम बंगाल प्रांत के सह सभापति मनोज सर्राफ ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने हिंदू धर्म के साधु संतों के खिलाफ जो अपमानजनक टिप्पणी की है उसके खिलाफ यह रैली निकाली गई है उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ रानीगंज नहीं पूरे राज्य भर में निकाली गई है उनका साफ कहना है कि अगर मुख्यमंत्री ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो आने वाले समय में सिर्फ बंगाल नहीं पूरे देश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री को अपने टिप्पणी के लिए माफी मांगनी पड़ेगी।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद