तेजस्वी यादव का नया ‘पैंतरा’

पांच चरणों के बाद चला ‘पंजा’ वाला दांव

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में पांच लाख लोगों को नौकरी देने को अब तक मुख्य मुद्दा बनाया था। अब वे कांग्रेस के घोषणापत्र के दो वादों- जिनमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने और हर साल रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपये भेजने का वादा जोड़ लिया है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को भी अब एहसास हो गया है कि इन दोनों मुद्दों का व्यापक प्रसार होता तो एनडीए से मुकाबला और आसान हो जाता। पांच चरणों के मतदान के बाद नौकरी, रोजगार और महंगाई के मुद्दे तक ही सीमित रहने वाले तेजस्वी यादव अब कांग्रेस की इन दो घोषणाओं से लोगों को आकर्षित करने की कोशिश में लग गए हैं।

तेजस्वी ने लोकसभा चुनाव में अभी तक 17 महीने की महागठबंधन सरकार में अपनी उपलब्धियों को ही मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया था। अब उन्होंने इन मुद्दों में कांग्रेस की उन दो घोषणाओं को भी शामिल कर लिया है, जिनमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने और हर साल रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपये भेजने का वादा किया गया है।

यानी उन्हें भी अब लगने लगा है कि कांग्रेस के इन दो वादों का महिलाओं पर असर दिख रहा है। तेजस्वी इसके पहले सिर्फ यही बताते थे कि उन्होंने रोजगार की दिशा में सरकार में रहते क्या-क्या किए। वे बताते रहे हैं कि जब वे सरकार में थे तो 17 माह में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत तक कराया।

पांच चरणों के मतदान के बाद नौकरी, रोजगार और महंगाई के मुद्दे तक ही सीमित रहने वाले तेजस्वी यादव अब कांग्रेस की इन दो घोषणाओं से लोगों को आकर्षित करने की कोशिश में लग गए हैं।

बुधवार को पश्चिमी चंपारण के आदिवासी बहुल थरूहट की राजधानी हरनाटांड़ चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो आशा, ममता और रसोइया जैसे सभी स्वयं सहायता समूहों से जुड़े दीदियों को राज्यकर्मी का दर्जा देंगे। साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर प्रत्येक वर्ष सभी महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपये भेजने का काम करेंगे ।

उन्होंने गैस सिलेंडर के बढ़े दामों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे सरकार में 1000 की बजाय 500 में गैस सिलेंडर और 5 किलो अनाज के बजाय 10 किलो अनाज दिया जाएगा।

  • Related Posts

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव