नोएडा जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे स्थापित सर्वर रूम में आग लग गई और आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां पहुंची। जिसमें दमकल विभाग और जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। आग का जहरीला धुआं पहली मंजिल तक फैल गया था। वहां भर्ती मरीजों को सकुशल बाहर निकला गया।

 

सर्वर रूम आग लगने से मचा हड़कंप

 

अस्पताल के बेसमेंट से तड़के सुबह धुआं निकलता देख गार्डों ने इसकी सूचना डाक्टरों को दी। बेसमेंट में नीचे जाकर देखो तो सर्वर रूम में आग लगी है। मामले की सूचना डायल-112 के अलावा 102 पर दी गई है। वहीं आइसीयू, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे तल पर शिफ्ट करने का काम शुरू हुआ।

 

जाने, कैसे हुआ हादसा

 

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार सुबह 4 बजे के करीब दमकल विभाग को सूचना मिली कि जिला अस्पताल के बेसमेंट में रखे यूपीएस में आग लग गई है। आग की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां पहुंची। जिला अस्पताल के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। यूपीएस में आग लगने के चलते बैट्री से जहरीला धुआं निकला और पहली मंजिल तक पहुंच गया। डॉक्टर और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने वहां भर्ती मरीजों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जांच में पता चला है कि 25 दिन पहले यूपीएस की बैट्री बदली गई थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

अस्पताल प्रशासन ने निभाई अच्छी भूमिका

 

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन प्रथम तल पर भर्ती मरीजों को बाहर निकाल कर लोगों को शांत कराया गया। फिलहाल सुबह से ओपीडी सुचारू रूप से चालू है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा संबंधी कोई भी दिक्कत नहीं है। अस्पताल में आग लगने की सूचना से वहां भर्ती मरीजों के तीमारदार और उनके रिश्तेदार भी काफी संख्या में सुबह को अस्पताल पहुंच गए। वहां मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर और परिस्थितियों से अवगत कराकर उन्हें वापस भेजा। काफी लोग सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हासिल करते रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत