देश को लूटने वालों का बचना मुश्किल हो जाएगा : मोदी

मोदी दंड संहिता की जगह न्याय संहिता रखता है

अभिजीत पाण्डेय

महाराजगंज।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘मेरी अपनी कोई विरासत नहीं है, मेरी विरासत भी आप हैं और मेरे वारिस भी आप हैं। इसलिए मुझे आपका और आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना है।’ उन्होंने कहा- ‘मैं दंड संहिता की जगह न्याय संहिता लेकर आया हूं, अब देश को लूटने वालों का बचना मुश्किल हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मंगलवार को महाराजगंज में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा- ‘इंडी गठबंधन का मंच, राजनीतिक मंच नहीं, लाखों-करोड़ के घोटालेबाजों का सम्मेलन लगता है। इनके मंच पर करीब 20 लाख करोड़ रुपये के घोटालेबाज एक साथ बैठते हैं। जब ये इकट्ठा होते हैं, तब इनमें तीन बुराइयां साफ नजर आती हैं-घोर कम्युनल हैं। घोर जातिवादी हैं। घोर परिवारवादी हैं।’

पीएम मोदी ने कहा- ‘बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता। जब डीएमके के लोगों ने बिहार को गाली दी, जब तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने गालियां दीं, तब भी ये शाही परिवार अपने होठों पर ताला लगाकर बैठ गया था। ये भूमि, मेधा की भूमि है, राष्ट्रभक्ति की अविरल गंगा यहां बहती है। ऐसी समृद्ध प्रतिभा वाली धरती की पहचान कांग्रेस और आरजेडी वालो ने रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी।

इंडी वालों ने पहले तो यहां से उद्योग-व्यापार का पलायन करवाया और अब ये लोग बिहार के परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं। जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी। जिन्होंने बिहार के लोगों को मारा, तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया। जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने दोषी साबित किया है। इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीसों घंटे खटकता है, लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बावजूद मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘जैसे-जैसे 4 जून पास आ रही है, मोदी के लिए इंडी वालों की गालियों और बद्दुआओं की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि मोदी को देश की जनता अगले पांच साल के लिए फिर से चुनने जा रही है। जिन्होंने बिहार को जंगलराज दिया, नौजवानों को पलायन दिया, परिवारों को गरीबी दी।

जिन्होंने बिहार के लोगों को मारा, तड़पाया, माताओं-बहनों का जीवन बर्बाद किया। जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं, जिन्हें अदालत ने दोषी साबित किया है। इन लोगों की आंखों में मोदी चौबीसों घंटे खटकता है, लेकिन इनकी लाख कोशिशों के बावजूद मैं आपकी सेवा में डटा रहूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 4 जून को इंडी गठबंधन के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे आपके लिए, आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है, विकसित भारत बनाना है।

  • Related Posts

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। उद्धव…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

    डॉ. अम्बेडकर द्वारा मनुस्मृति की आलोचना और नीत्शे की उसकी व्याख्या