नीतीश शासनकाल के पॉलिटेक्निक में अगर नामांकन करा लेते तो आज इंजीनियर कहलाते तेजस्वी : नीरज

भवेश कुमार

पटना । जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार तेजस्वी यादव पर तंज भी कसा और कहा कि मौका तो आपके पास भी था, अगर आप दसवीं की परीक्षा पास कर जाते तो माननीय नीतीश कुमारजी के शासनकाल में बने हुए पॉलिटेक्निक में अगर नामांकन करा लेते तो अपमान का दंश नहीं झेलना पड़ता। आज आप भी इंजीनियर कहलाते।

नीरज कुमार ने कहा है कि “लालूवाद के तथाकथित स्वर्णिम काल में 113 चरवाहा विद्यालय खोले गये, जिसमें हर महीने साढ़े चार रुपये शिक्षण शुल्क लेकर चरवाहा बनाया जाता था और माननीय नीतीश कुमार जी के शासनकाल में 44 पॉलिटेक्निक संस्था खोलकर 5 रुपये प्रति माह में अभियंता बनाया जा रहा है।अंतर साफ है आप चरवाहा बनाते थे, हम इंजीनियर बनाते हैं।

शिक्षा को लेकर विपक्ष तब बात कर रहा है जब बिहार में लगातार पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जा रहे हैं। एनएम कॉलेज और स्कूल खोले जा रहे हैं और इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज भी बनाए जा रहे हैं। राज्य की जनता देख रही है कि आजकल चरवाहा विद्यालय खोलने वाले लोग भी शिक्षा पर बात कर रहे हैं।

नीरज कुमार ने यह भी कहा कि मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने चरवाहा विद्यालय में कब नाम लिखाया था, इसकी भी जानकारी दें। नीरज ने तंज कसते हुए कहा कि गरीबों के बेटा को चरवाहा बना दें और अपने बेटे को कान्वेंट में पढ़ाया यही नजरिया का अंतर है।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा तत्कालीन योजना आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक चरवाहा विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी और बिना मॉनिटरिंग के स्कूलों की व्यवस्था बिगड़ती गई। योजना आयोग के सुझाव पर भी लालू सरकार ने तब कोई ध्यान नहीं दिया।

इस बात का जवाब तो लालू यादव को देना चाहिए कि चरवाहा विद्यालय के आधारभूत विकास के लिए मात्र 1 करोड़ और चरवाहा विद्यालय में चारे की सुविधा देने के लिए 6 करोड़ का बजट किस आधार पर रखा गया था।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी