धोखाधड़ी का आरोपी पटना से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राम विलास

राजगीर। महीनों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के नामजद अभियुक्त देवनंदन साव को गिरफ्तार करने में राजगीर पुलिस को सफलता मिली है। देवनंदन साव को सूबे की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चन्द्रभानु ने पुष्टि की है। पुलिस द्वारा उसे पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के आरएनएस कालोनी से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी राजगीर के तुलसी गली का मूल निवासी है। देवनंदन प्रसाद पर दुकान का फर्जी कागजात दिखाकर अवैध रूप से बिक्री के नाम पर 20 लख रुपए की ठगी करने का गंभीर आरोप है। उन्होंने बताया कि शहर के देवी स्थान मंदिर की जमीन पर बनी दुकान को जालसाजी कर बेचने का गंभीर आरोप देवनंदन साव पर है।

उनके एसबीआई एकाउंट को फ्रिज कर दिया गया है।जालसाज देवनंदन साव के खिलाफ इस आशय का एफआईआर राजगीर थाना में महीनों पूर्व कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर के देवी स्थान मंदिर की जमीन पर बनी दुकानों के आवंटित दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान को मोटी रकम लेकर अवैध रूप से बेचा जा रहा है। दूसरी ओर उनके द्वारा वर्षो से किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राजगीर के ही मधुसुदन साव, पिता स्वर्गीय अर्जून साव का आरोप है। देवनंदन प्रसाद, पिता स्वर्गीय गर्भू साव, तुलसी गली, राजगीर द्वारा 28 लाख रुपये में दुकान तय हुआ था। देवनन्दन प्रसाद द्वारा जाली कागजात दिखाकर उनसे धोखाधड़ी किया गया है। पहले चार लाख चार हजार रुपये नगद उनसे वसूल किया गया है।

बाद में 15 लाख 96 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक, राजगीर के अपने खाता संख्या – 667700100045383 से देवनन्दन प्रसाद के एसबीआई, राजगीर के एकाउंट संख्या -10173429641 में 28.12.2023 को ट्रान्सफर किया है। 20 लाख रुपये भुगतान बाद जब वह दुकानें में रोजगार आरंभ किया, तो उन्हें पता चला कि यह दुकान देवी स्थान मंदिर कमिटी का है।

देवनंदन साव इस दुकान का मालिक नहीं किरायेदार है। देवी स्थान प्रबंध कमिटी के उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति और सचिव सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि कमिटी की जमीन पर बनी अनेकों दुकानदारों द्वारा दुकानें बेची गयी है या किराये पर लगायी गयी है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज