क्या हंसल मेहता लोगों को दिखा पाएंगे स्कैम 2010 : द सुब्रत रॉय सागा ?

चरण सिंह

भले ही सहारा प्रबंधन सहारा निवेशकों को टालता रहा हो, भले ही केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल बनाकर भी निवेशकों का पैसा न लौटाया हो, सहारा-सेबी के खाते से 5000 करोड़ रुपये निकलवाकर भी उन्हें निवेशकों को न दिया गया हो। भले ही विभिन्न विधानसभाओं के साथ लोकसभा में मामले के उठने पर भी निवेशकों को उनका पैसा न दिया गया हो पर सहारा में निवेशकों को बड़े स्तर पर ठगा गया है यह बात लोगों की समझ में आ चुकी है। शासन-प्रशासन  की मिलीभगत से कानून के पंजे से बचते-बचते परलोक सिधार गए सुब्रत रॉय निवेशकों को बस ठगते ही रहे।

सुब्रत रॉय ने तो अपने आप को हीरो के रूप में पेश किया पर लोगों की नजरों में उनकी छवि एक फ्रॉड आदमी की ही रही। यही वजह रही कि सुब्रत रॉय पर बनी नेटफ्लिक्स डाक्यूमेंट्री बैड बॉय बिलियनेयर्स के बाद अब डायरेक्टर हंसल मेहता स्कैम 2010 : द सुब्रत रॉय सागा लेकर आ गए हैं। हाल ही में सीरीज का मोशन पोस्टर भी सामने आया है। सोनी लिव पर वेब सीरीज स्कैम 2010 रिलीज होने वाली थी लेकिन इस सब के बीच हंसल हंसल मेहता की परेशानियां बढ़ गई हैं।
जानकारी मिल रही है कि सहारा ग्रुप ने इस सीरीज के अनाउंसमेंट पर नाराजगी जताई है। साथ ही मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है। अब आखिर क्या है इसके पीछे की inside story चलिए आपको बताते हैं
दरअसल हंसल मेहता सुब्रत रॉय सहारा कारनामों को लेकर एक कहानी लेकर आने वाले हैं। हालांकि इससे पहले ही सहारा परिवार ने इस सीरीज को अपमानजनक बताते हुए इसकी घोर निंदा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहारा ग्रुप शो मेकर्स के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई पर विचार कर रहा है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि सहारा ग्रुप निवेशकों के भुगतान को लेकर गंभीर क्यों नहीं है ? जिन निवेशकों ने सहारा ग्रुप को फर्श से अर्स पहुंचाया उन निवेशकों को दर दर की ठोकरें खाने के छोड़ दिया गया है।
दरअसल हाल ही में हंसल मेहता ने ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ की अनाउंसमेंट की थी। अब सहारा इंडिया ने इस सीरीज के खिलाफ बयान जारी कर कहा है कि सहारा इंडिया के सदस्य शो के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और शो बनाने वाले बाकी लोगों के खिलाफ कानून एक्शन लेने का विचार कर रहे हैं। मतलब लोगों को ठगते रहो पर कोई कुछ न कहे कुछ न दिखाए ?

सहारा इंडिया की ओर से जारी किए गए बयान में इस सीरीज को सस्ती और व्यापक पब्लिसिटी बताया है। सहारा ग्रुप ने कहा कि सेबी और सहारा के बीच विवाद अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़ा है और उक्त मामले की कार्यवाही को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट होगा। इसके अलावा ऐसे कृत्य आपराधिकता की श्रेणी में आएंगे। सहारा इंडिया ने दावा किया है कि सहारा इंडिया परिवार कभी भी किसी भी तरह के चिट फंड में शामिल नहीं था।

जानकारी मिल रही है कि स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’, जल्द ही सोनी लिव पर जारी किया जाएगा। हंसल मेहता ने ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ का मोशन पोस्टर भी जारी किया था।  मोशन पोस्टर में एक शख्स स्टेज पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके सामने हजारों लोगों की भीड़ जमा है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है वेब सीरीज ‘स्कैम 2010’ तमल बंद्योपाध्याय की किताब ‘सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी’ पर आधारित होगी।

 

कौन थे सुब्रत रॉय ?

 

सुब्रत रॉय सहारा ग्रुप के फाउंडर थे। सहारा ग्रुप को उन्होंने सहारा इंडिया परिवार का नाम दिया था। अपने को वह इस परिवार को अभिभावक बताते थे। सहारा में शुरुआती दौर में अभिवादन के रूप गुड सहारा बोला जाता था जो बाद सहारा प्रणाम के रूप में बदल गया। बताया जाता है कि उन्होंने एक चिट-फंड स्कीम शुरू की थी। जिसको लेकर उन पर निवेशकों के साथ किए गए फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया गया था। जब SEBI ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था तो जानकारी मिली थी कि उन्होंने 3 करोड़ लोगों से 24 हजार करोड़ रुपये वसूले हैं।
सुब्रत रॉय का राजनीति और बॉलीवुड जगत से काफी गहरा संबंध रहा है। सहारा निवेशकों ने सुब्रत राय पर करोड़ों का फ्रॉड किए जाने का आरोप लगाया था। 2023 में 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय की मौत हो गई। जानकारी तो यह भी मिलती रही है कि सहारा से भुगतान न होने की वजह से लगभग सात हजार एजेंटों ने आत्महत्या की है। भुगतान को लेकर कई संगठन आंदोलन भी कर रहे हैं। ये आंदोलनकारी सहारा पर अपना दो लाख करोड़ से ऊपर का भुगतान बता रहे हैं। सब कुछ हो रहा है पर नहीं हो रहा है तो वह निवेशकों का भुगतान है।

  • Related Posts

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द…

    Continue reading
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं और 83…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    • By TN15
    • June 16, 2026
    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

    आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान के लिए हो, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस

    • By TN15
    • June 16, 2026
    आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान के लिए हो, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस

    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 

     ‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप

    • By TN15
    • June 16, 2026
     ‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप

    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    उद्धव गुट के सांसदों की टूट की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘मेरी भी प्रधानमंत्री से…’