स्थानीय लोगों ने तिराट ग्राम पंचायत कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया

अनुप जोशी

रानीगंज : पंचायत से मिलने वाली जन सेवाओं में लापरवाही, देरी होने एवं एक व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र देने में आनाकानी करने आरोप पर रानीगंज ब्लॉक के तिराट ग्राम पंचायत कार्यालय पर तृणमूल के जिला परिषद सदस्य,पंचायत सदस्य सहित पंचायत इलाका के निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में तृणमूल के पंचायत सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के शामिल हो जाने से साफ पता चलता है कि तृणमूल के आपस में ही मतभेद है तथा तृणमूल की गुटबाजी साफ दिख रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिराट ग्राम पंचायत कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारीयों ने बताया कि पंचायत सेवाओं जैसे प्रमाण पत्र जैसे कई मामले में पंचायत के पदाधिकारी द्वारा लापरवाही दिखाई जा रही है जो दाह संस्कार के एक सप्ताह बाद प्राप्त किया जाना चाहिए, उस प्रमाण पत्र के लिए बार-बार इस पंचायत कार्यालय से संपर्क करना पड़ता है।

इसके अलावा यह पंचायत कार्यालय कभी भी निश्चित समय पर नहीं खुलता है। वहीं जिला परिषद सदस्य स्वरूप बनर्जी ने कहा कि 2023 साल में एक व्यक्ति यहां रेलवे लाइन पार करते समय कट कर घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां से उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। उसे यहीं दामोदर नदी के श्मशान घाट पर जलाया गया था। मृतक के परिजन में एक बच्ची जो कि बेसुध होने के कारण किसी तरह से अस्पताल के कागज को खो दी थी। इसे लेकर मैंने व स्थानीय पंचायत सदस्य ने साइन किया था साथ ही इलाके के कई लोगों ने भी साइन किया था। मृतक के परिजन की मांग थी कि उसे बर्निंग सर्टिफिकेट दिया जाए। परंतु पंचायत प्रधान द्वारा इंक्वारी की बात की गई एवं जांच इसी दिन रखा गया जिस दिन मृतक के परिजन एक बच्ची की परीक्षा थी। अमृता के परिजनों द्वारा कल 12:00 आने के बाद पंचायत कार्यालय बंद था 1 घंटे तक इंतजार किया गया इस दौरान मृतक एक परिजन ने बीडीओ कार्यालय में फोन कर दिया जिसके बाद प्रधान आए एवं मृतक के परिजन को धमकी दी क्यों बीडीओ को फोन किया गया तथा कहा कि जांच की जाएगी तब सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा किसके अलावा भी कई अभियोग हैं जैसे ड्रेन की सफाई नहीं होती है बुनियादी सुविधाओं से लोग वंचित हैं। पंचायत प्रधान के खिलाफ कई सारी शिकायतें हैं। पंचायत प्रधान द्वारा सर्टिफिकेट नहीं देने के कारण जानने पर उन्होंने कहा कि उन्हें मुझेे जलन है क्योंकि इस इलाके से मैं तृणमूल को लीड दिलाता हूं मेरे इलाके एक लोग तृणमूल में वोट करते हैं परंतु पंचायत प्रधान अपने क्षेत्र में जीतते हैं कि नहीं इस बात पर संदेह है। जाते हैं इसी को लेकर उन्हें जलन है। तीर्थग्राम पंचायत प्रधान पर यही आरोप इलाके के पंचायत सदस्य सुशांति हांसदा ने भी लगाया।

वहीं आरोपों का खंडन करते हुए तिराट ग्राम पंचायत के प्रधान शिवदास चटर्जी ने कहा कि हमारे यहां का सारा काम नियमानुसार चलाता है। पिछले वर्ष अगस्त सितंबर में हमलोग सीट पर बैठे हैं पुराने जो प्रधान थे उनसे काम हाथ में लेते-लेते लोकसभा चुनाव आ गया एवं हमारे सभी कर्मी 6 जून तक चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। फिर भी कोई भी परिसेवा से वंचित नहीं हुआ है परंतु छोटे से मैटर को लेकर इतना हंगामा हुआ मैंने सिर्फ इतना कहा था कि बर्निंग सर्टिफिकेट मैं दे दूंगा परंतु इससे पहले नियमानुसार जांच कर लेना जरूरी है। कहा जा रहा है मृतक के एक परिजन के परीक्षा के दिन जांच के लिए बुलाया तो मैंने नहीं कहा कि उसे बच्ची को लेकर आना होगा। आज मैंने बुलाया थाउन्हें बर्निंग सर्टिफिकेट दिया जा चुका है बावजूद इसके लोग यहां प्रदर्शन करने आए हैं तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस