नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एक्शन में, ठेकेदार पर जुर्माना

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एक्शन में, ठेकेदार पर जुर्माना
ऋषि तिवारी
नोएडा। सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम अपनी टीम के साथ सडक़ों पर उतरे तथा श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा समाधान के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिये। इस मौके पर उनके साथ जनस्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक (डीजीएम), एसपी सिंह, खंड-1 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल, खंड-2 के प्रभारी व वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा, सहायक प्रबंधक अरूण कुमार भी मौजूद थे। सीईओ ने सेक्टर-49, लेबर चौक के अलावा निठारी रोड, बोड़ा महादेव मंदिर मार्ग, स्टेडियम मार्ग, डीएससी रोड का भी निरीक्षण किया।

मिकों की समस्याएं सुनने के बाद सीईओ ने सेक्टर-49 लेबर चौक पर पेयजल के लिए प्याऊ लगाने व शौचालय निर्माण के निर्देश दिये। उन्होंने लेबर प्वाइंट पर शेड लगाने तथा सीमेंट की बेंच बनाने के निर्देश दिए। श्रमिकों के कार्ड पंजीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपर श्रमायुक्त से समन्वय स्थापित करें। श्रमिकों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने की मांग पर सीईओ ने मातहत अफसरों को सहारनपुर में चल रही प्रभु की रसोई का स्टडी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सडक़ों की हालत खस्ता पाई गई।

उन्होंने मैसर्स चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रावइेट लिमिटेड पर 2 लाख रूपये का जुर्माना लगाने के लिए कहा। वहीं बोड़ा महादेव मार्ग पर गंदगी पाए जाने पर दो सफाईकर्मियों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं डीएससी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने नाले पर जगह-जगह पक्के रैम्प बनाकर लोहे के गेट लगाने के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

    Continue reading
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?