बिहार : पटना से पूर्णिया तक भीषण गर्मी में बारिश से मिली राहत

 बदला मौसम का मिजाज

 मुजफ्फरपुर जिला क्षेत्र में तार के पेड़ पर गिरा ठनका

 

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। बिहार के पटना,मुजफ्फरपुर, दरभंगा,समस्तीपुर, सीतामढ़ी,शिवहर,वैशाली सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी।आसमानी बिजली की जोरदार गरज एवं तेज आंधी के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश की सूचना मिलती रही। मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है तो तेज हवा और आंधी-पानी आने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है।

मुजफ्फरपुर जिला के बन्दरा क्षेत्र में तेज आंधी-पानी के बीच तार के पेड़ पर ठनका गिरा।लोगों ने बताया कि पेड़ के ऊपरी हिस्से पर काफी देर तक अग्निज्वाला देखी गयी। मौसम विभाग ने कई जिलों में चेतावनी जारी की है और मौसम बिगड़ने पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बिहार के कई क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना समेत राज्य के दक्षिणी भागों में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, उत्तरी भागों के 19 जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-पानी वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दक्षिण बिहार के भागों की तुलना में उत्तर बिहार में अधिक वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आज बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जमुई, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और सारण जिलों में मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन तथा वज्रपात और वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी 12 मई तक प्रदेश में आंधी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

कई जगहों पर वज्रपात के भी अलर्ट हैं और मौसम विभाग ने इसको लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया गया है कि वह सतर्क और सावधान रहें। खुले में हों तो शीघ्र ही किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें और किसान अपने खेतों में ना जाएं। मौसम के सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें और साफ मौसम होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा