चार जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी : तेजस्वी

भवेश कुमार

पटना । तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि धर्मशास्त्र सिखाता है कि थोड़ा कर्म की बात कीजिए। आपने 10 साल क्या किया? सवाल उठाया कि पीएम को बताना चाहिए कि बिहार के लिए आपने क्या किया?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने की वकालत करने वाले लालू के बयान पर तेजस्वी यादव ने मीडिया को ही नासमझ बताया। कहा कि जो भी सामाजिक तौर पर पिछड़ा हो चाहे किसी भी धर्म के हों सबको कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण पहले से ही दिया हुआ है। इसमें नया क्या है?

लालू यादव पर पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे हमले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह कब नहीं बोलते हैं? हम लोगों पर ही बोलते रहते हैं। दूसरे राज्य में जाकर हमको गाली दे रहे थे। पीएम मोदी डरे हुए हैं। हमने पहले ही कहा था कि वह पीरजादे हैं, केवल झूठ बोलते हैं। हम लोगों ने तो आरक्षण का दायरा बढ़ाया।

जातीय सर्वे के बाद हमने उसे नौवीं सूची में डालने के लिए कैबिनेट में भेजा था, लेकिन अब तक उन लोगों ने कुछ नहीं किया।तेजस्वी यादव ने कहा कि उसमें हम लोगों ने ओबीसी, ईबीसी, एससी-एसटी सब लोगों का आरक्षण बढ़ाया। देश में सबसे ज्यादा कहीं आरक्षण है तो वह 75% बिहार में है।

यह लोग तो चुप्पी साधे रहते हैं। हम लोग जब आधारित गणना कर रहे थे तो सुप्रीम कोर्ट में यह लोग इसका विरोध कर रहे थे। एफिडेविट भी सामने आया था। पीएम के रोड शो पर तेजस्वी ने कहा कि हमने रोजगार के मुद्दे पर उन्हें सड़क पर लाया, वह पटना आए तो आप मीडिया के लोग उनसे पूछिएगा।

बीजेपी कह रही है कि इंडिया गठबंधन की एक्सपायरी डेट आ गई है के सवाल पर जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये जान रहे हैं कि उनका जाना तय है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश की जनता भी इस तानाशाही सरकार को हटाना चाहती है।

तीसरे चरण का जो मतदान हुआ उसमें भी हमारी स्थिति बहुत अच्छी है। पहले लोगों में जानकारी का अभाव था लेकिन अब लोग उंगली चबाने का काम कर रहे हैं। हम लोग आश्वस्त हैं कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया