प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में करेंगे रोड शो

भवेश कुमार
पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान पटना में डेरा जमाने आ रहे हैं। पीएम 12 और 13 मई को पटना में रहेंगे। वह राजधानी में रोड शो के साथ ही कई हाजीपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनका ठिकाना राजधानी पटना होगा।

खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के बिहार दौरे में पहली बार दो दिनों तक यहीं रहेंगे। पहले दिन पटना में प्रधानमंत्री एक रोड शो करेंगे। पटना में 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने वाला है। इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के लिए वोट मांगेंगे। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला मौका होगा, जहां वह अपने किसी प्रत्याशी के लिए रोड शो करते हुए सड़कों पर नजर आएंगे।

रवि शंकर प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो काफी अहम माना जा रहा है। दूसरे दिन यानी 13 मई को हाजीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना मे रोड शो आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहा होते हुए कदम कुआं तक जाएगा। इस बीच उनका काफिला जेपी गोलंबर बाकरगंज होते हुए ठाकुरबाड़ी की तरफ से गुजरेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को लेकर राजधानी पटना में व्यापक तैयारी चल रही है। 12 और 13 मई को प्रधानमंत्री पटना में ही रहेंगे। 12 मई को उनका रोड शो होना है। इसके बाद वह 12 मई को रात्रि विश्राम पटना में ही करेंगे। अगले दिन सुबह यानी 13 मई को प्रधानमंत्री हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां वह हाजीपुर में चिराग पासवान के लिए, मुजफ्फरपुर में डॉक्टर राज भूषण चौधरी के लिए और छपरा में राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। यानी राजधानी पटना और आसपास के लिए 12 और 13 मई काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया