माकन की नियुक्ति को लेकर अमरिंदर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चंडीगढ़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने को लेकर अजय माकन को स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने के लिए कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोला।

अमरिंदर सिंह ने यहां एक बयान में कहा कि माकन ललित माकन (दिवंगत) के भतीजे हैं, जो दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य दोषियों में से एक था।

सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस पद के लिए माकन से घटिया व्यक्ति को नामित नहीं कर सकती थी, क्योंकि एक तरफ केंद्र सरकार दूसरे अपराधी सज्जन कुमार के खिलाफ मुकदमा चला रही है, जबकि कांग्रेस माकनों को पुरस्कृत कर रही है और वह भी पंजाब में। इस तरह से वह पंजाबियों के जख्मों पर नमक रगड़ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी को माकन जैसे किसी नाम से बचना चाहिए था, क्योंकि सिख विरोधी दंगों में उनके दिवंगत चाचा की संलिप्तता के लिए पंजाब में यह नाम ही उपहास और घृणा पैदा करता है, जहां निर्दोष पीड़ितों को जिंदा जला दिया गया था।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा माकन में अंबिका सोनी और सुनील जाखड़ जैसे दिग्गज नेताओं के साथ स्क्रीनिंग कमेटी का नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त योग्यता नहीं है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!