प्रधानमंत्री का सपा पर निशाना, बोले, ‘लाल टोपी वालों को सिर्फ लालबत्ती से मतलब’

गोरखपुर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि पूरा यूपी जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है। इन्हें सत्ता से मतलब रहा है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने और उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में 9650 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। मोदी ने गोरखपुर खाद कारखाने, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) का लोकार्पण किया।

बोले कि, “आज पूरा यूपी भली-भांती जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, आपकी दुख-तकलीफों से नहीं। लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए, घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए। लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए और UPelections2022, UPelections, UPelection, UP elections 2022, Yogi Adityanath, modi, yogi, akhilesh yadav, mulayam singh yadav, bhp, samajwadi party, upnews,इसलिए, याद रखिए लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानि खतरे की घंटी।”

मोदी ने कहा कि गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्स का शुरू होना अनेक संदेश दे रहा है। जब डबल इंजन की सरकार होती है तो डबल तेजी से काम भी होता है। जब नेक नीयत से काम होता है तो आपदाएं भी अवरुद्ध नहीं बन पाती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से इस सदी की शुरूआत तक देश में सिर्फ 1 एम्स था। अटल जी ने 6 और एम्स स्वीकृत किए थे। बीते 7 वर्षों में 16 नए एम्स बनाने पर देशभर में काम चल रहा है। हमारा लक्ष्य ये है कि देश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कालेज जरूर हों।

Related Posts

के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा…

Continue reading
BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले – ‘मेरे मन में PM मोदी के लिए…’

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

  • By TN15
  • June 6, 2026
क्या हम नीट और ऐसी प्रवेश परीक्षाओं को समाप्त कर सकते हैं?

हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

  • By TN15
  • June 6, 2026
हमारा एकमात्र एजेंडा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा’, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की जंतर-मंतर से हुंकार

शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

  • By TN15
  • June 6, 2026
शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

  • By TN15
  • June 6, 2026
‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर बना छावनी, युवाओं की भारी भीड़ जुटी