तीसरे चरण में 5 सीटों पर अनुभव बनाम युवा का होगा मुकाबला

भवेश कुमार
पटना । 2024 के लोकसभा चुनाव के दो चरणों की मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल तीसरे चरण के वोटिंग के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। बिहार की बात करें तो 7 मई को पांच लोकसभा सीटों पर होनेवाले तीसरे चरण के चुनाव में इस बार अनुभव बनाम युवा का मुकाबला देखने को मिलेगा। दरअसल इन पांच सीटों पर एनडीए ने अधिकांश सीटों पर अपने पुराने चेहरों को ही उतारा है तो महागठबंधन ने अधिकांश सीटों पर युवाओं को मौका दिया है।

बिहार में तीसरे चरण में जिन पांच सीटों पर वोटिंग होनी है वो हैं-खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और अररिया। इन सभी पांच सीटों पर एनडीए का कब्जा है और इन पांच सीटों में से खगड़िया को छोड़कर एनडीए ने सभी मौजूदा सांसदों पर ही भरोसा जताया है , जबकि महागठबंधन ने सभी पांच सीटों पर फर्स्ट टाइमर पर दांव खेला है।

झंझारपुर लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से यहां जेडीयू के रामप्रीत मंडल चुनाव लड़ रहे हैं। रामप्रीत मंडल झंझारपुर के मौजूदा सांसद हैं और उनका मुकाबला वीआईपी के सुमन महासेठ से है। सुमन महासेठ पूर्व विधानपार्षद हैं और विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं , लेकिन लोकसभा का चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं।

अररिया में भी एनडीए ने अपने मौजूदा सांसद पर ही भरोसा जताया है। इस सीट से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह फिर से ताल ठोक रहे हैं , तो उनके सामने हैं महागठबंधन की ओर से आरजेडी के शाहनवाज आलम। शाहनवाज आलम जोकीहाट से विधायक हैं और पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
सुपौल में भी अनुभव बनाम फर्स्ट टाइमर की लड़ाई है।

यहां से एनडीए ने जेडीयू के मौजूदा सांसद दिलेश्वर कामत पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से चुनावी मैदान में उतारा है तो महागठबंधन ने चंद्रहास चौपाल पर दांव लगाया है। सिंघेश्वर से विधायक चंद्रहास चौपाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं ।

मधेपुरा लोकसभा सीट पर जेडीयू के मौजूदा सांसद दिनेश चंद्र यादव का मुकाबला आरजेडी के फर्स्ट टाइमर उम्मीदवार चंद्रदीप से है। दिनेश चंद्र यादव इस सीट से शरद यादव को मात दे चुके हैं, तो चंद्रदीप पेशे से प्राध्यापक हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

खगड़िया लोकसभा सीट पर तो चुनावी मैदान के दो नये लड़ाकों की दिलचस्प जंग है। यहां से एनडीए की ओर से एलजेपीआर ने राजेश वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजेश वर्मा सिर्फ 31 साल के हैं वहीं महागठबंधन की ओर से सीपीएम के संजय कुमार ताल ठोक रहे हैं। संजय कुमार भी पहली बार ही लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
आज डेढ़ बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क्यों नहीं लड़ रहे चुनाव पर डिबेट करेंगे।
आपका स्वागत है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश