तिरिछ फिल्म का पोस्टर रिलीज

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। ओ टी टी प्लेटफार्म्स पर अपनी धमक दिखा चुके पंचायत वेब सीरीज के विकास यानी चंदन रॉय जल्द ही एक फीचर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पोस्टर दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में एक प्रेस कांफ्रेस में रिवील किया गया। चंदन रॉय इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएँगे। ये फिल्म मशहूर उपन्यासकार उदय प्रकाश की लिखी कहानी “तिरिछ” पर आधारित है और इस फिल्म को निर्देशित करेंगे युवा फिल्मकार संजीव के झा। पोस्टर लॉंच के अवसर पर ये तीनों लोग मौजूद थे। पोस्टर लॉंच के वक्त चंदन रॉय ने कहा कि मैने ये कहानी स्कूल के दिनों में पढ़ी थी लेकिन मैं ये सोच नहीं पा रहा था कि इस कहानी पर फिल्म कैसे बनेगी लेकिन जब निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटर संजीव के झा ने मुझे इस कहानी के एक दर्जन शेड्स समझाए तो मुझे लगा कि इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। फिर कहानी जो सामने आई उसने मुझे और उत्साहित किया।

फिल्म के निर्देशक संजीव के झा ने कहा कि ये फिल्म एक तरफ पिता-पुत्र के अनकहे रिश्ते की कहानी भी बयान करती है तो दूसरी तरफ समाज को एक नए नजरिए से देखती जो एक तरह से एक जान गंवा रहे वैसे इंसान की कहानी है जिसे पता नहीं चल रहा कि उसके साथ क्या हो रहा है। संजीव ने इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिती चोपड़ा स्टारर  “जबरिया जोड़ी” और अमित साध अभिनीत “बैरोट हाउस” जैसी फिल्में लिखी हैं। संजीव की लिखी मराठी फिल्म सूमी ने पिछले साल दो नेशनल अवार्ड हासिल किए थे। अपनी कहानी और संजीव के बारे में बात करते हुए उपन्यासकार उदय प्रकाश ने कहा कि मुझे अपनी कहानी तिरिछ बहुत पसंद है लेकिन मुझे लगता था कि इस कहानी पर फिल्म बनाना काफी चैलेंज हो सकता है लेकिन संजीव के झा की लगन और सोचने के तरीके से लगा कि इसे संजीव जैसा निर्देशक बेहतर तरीके से पर्दे पर उतार सकता है।

दरअसल तिरिछ छिपकिली की तरह का एक प्राणी है जो सांप की तरह या उससे ज्यादा जहरीला होता है, और ये होता भी है या नहीं इसपर हमेशा से विवाद रहा है। ये कहानी सच और मिथक के बीच पिसते इंसान और उसके तिल तिल मरने की कहानी है। चालीस साल पहले लिखी गई ये कहानी गांव और शहर के बीच के द्वंद्व को भी दर्शाती है। ऐसी कहानी को पर्दे पर देखना निश्चित ही दिलचस्प होगा।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’