नियोजक श्रमिकों को उचित सम्मान और हक दें : राज्यपाल

अभिजीत पांडे
पटना । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस यानी लेबर डे के मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं हैं।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उनकी मेहनत और ताकत से ही देश और राज्य का चतुर्भुज विकास संभव है। वहीं सीएम ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने संदेश में कहा, ‘श्रमिकों के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए विभिन्न श्रम कानून और श्रम कल्याण की योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए सतत प्रयास किये जा रहे हैं।

राज्यपाल ने सभी प्रबंधकों एवं नियोजकों से अपील की है कि वह अपने कारखाना, प्रतिष्ठान और खेत में काम करने वाले श्रमिकों को उचित सम्मान और हक दें। श्रमिकों को सम्मान देना हमारे कार्य संस्कृति का अंग होना चाहिए। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने समस्त श्रमिक परिवार के सुखमय भविष्य की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा राज्य एवं देश के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रम और श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है। उन्हें सम्मान दें और अपने श्रम पर निष्ठा और ईमानदारी के साथ राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का संकल्प लें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी