ईसीएल के मुगमा क्षेत्र जीएम सेफ्टी की उपस्थिति में सुरक्षा समन्वय की बैठक

आशीष मिश्रा

पांडवेश्वर, ईसीएल मुगमा क्षेत्र में ईसीएल के जीएम सेफ्टी और आईएसओ उपस्थिति में क्षेत्र के सभी कोलियरी के डीजीएम के साथ सुरक्षा समन्वय की बैठक हुई ,बैठक की अध्यक्षता जीएम सेफ्टी अशोक कुमार और क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद ने किया ,बैठक में खदानों में सुरक्षा और शून्य दुर्घटना को लेकर कोयला उत्पादन करने पर मंथन हुआ , ईसीएल के जी एम सेफ्टी ने कहा की हमलोगो को मानसून शुरु होने के पहले खदानों में मानसून को लेकर भी तैयारी कर लेनी चाहिए ,बैठक में वर्ष 2024-2025 के लिए कैपेक्स व्यय पर भी चर्चा हुई ,बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी खनन समेत सभी कोलियरी के सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे , इससे पहले मुगमा क्षेत्र पहुंचने पर जीएम सेफ्टी और आईएसओ को क्षेत्र के महाप्रबंधक ने आत्मीय स्वागत किया

 

ईसीएल के तकनीकी निदेशक संचालन नीलाद्री राय ने किया काजोरा क्षेत्र का दौरा

 

पांडवेश्वर ईसीएल के तकनीकी निर्देशक संचालन नीलाद्री रॉय ने काजोरा क्षेत्र का दौरा किया ,अपने दौरा के क्रम में तकनीकी निर्देशक ने संचालित पीओबी प्लांट का निरीक्षण किया और प्लांट से बालू उत्पादन के कार्यों की जानकारी प्राप्त किया , तकनीकी निर्देशक ने क्षेत्र की खुली खदान जामबाद ओसीपी का भी दौरा किया , तपती धूप में तकनीकी निर्देशक के साथ क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के चौधरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे,कोयला उत्पादन और उत्पादकता को लेकर महाप्रबंधक समेत सभी विभाग अध्यक्षों के साथ बैठक किया और काजोरा क्षेत्र की कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की अपेक्षा कम होने पर चिंता जताई और चालू वित्तीय वर्ष में काजोरा क्षेत्र को अच्छा प्रदर्शन करने की दिशा में कार्य करने की बात कही ,मालूम हो की समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में काजोरा क्षेत्र ने अपने कोयला उत्पादन लक्ष्य से काफी पीछे रहते हुए 62 प्रतिशत ही प्रदर्शन किया है

  • Related Posts

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading
    वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती