भाजपा के बाद अब कांग्रेस को भी आधी आबादी से हुआ परहेज!

राम नरेश
पटना । राजनीति में आधी आबादी की बात तो खूब होती है लेकिन अभी भी महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है। ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम लाने के बाद चर्चा थी कि अब सियासी पार्टियां इस ओर गंभीरता से विचार करेगी, लेकिन बिहार में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने नारी शक्ति का जरा भी ख्याल नहीं रखा।

पहले सत्ताधारी बीजेपी ने पूरी तरह से उन्हें नजरअंदाज किया, वहीं अब मुख्य विपक्षी कांग्रेस भी उसी के नक्शेकदम पर चलती दिख रही है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार रात को बिहार की 5 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं।

इनमें से अब तक 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है, केवल एक सीट पर ऐलान होना बाकी है, लेकिन इन 8 में एक भी महिला कैंडिडेट नहीं है।पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सासाराम से मीरा कुमार, सुपौल से रंजीत रंजन और मुंगेर से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी को टिकट दिया था, लेकिन इस बार हालात बदल गए हैं।

मीरा कुमार चुनाव लड़ने से इंकार कर चुकी हैं। रंजीत रंजन अब छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं, जबकि नीलम देवी आरजेडी से विधायक बनने के बाद पाला बदलकर जेडीयू के साथ चली गईं हैं। हालांकि हिसुआ से विधायक नीतू सिंह ने नवादा सीट के लिए दावेदारी जताई थी, लेकिन सीट आरजेडी के खाते में चली गई।

वहीं हाजीपुर (सुऱक्षित) सीट से लड़ने के लिए राजापाकर से विधायक प्रतिमा कुमारी दास भी मजबूत कैंडिडेट बन सकती थीं, लेकिन यह सीट भी आरजेडी के पास है।लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 17 सीटों में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया। वहीं, जेडीयू ने शिवहर से लवली आनंद और सिवान से विजयलक्ष्मी कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

चिराग पासवान ने वैशाली से वीणा देवी और समस्तीपुर सुरक्षित सीट से शांभवी चौधरी को मैदान में उतारा है। इस बार सबसे अधिक छह महिलाओं को आरजेडी ने टिकट है। पाटलिपुत्र से मीसा भारती, सारण से रोहिणी आचार्य, शिवहर से रितु जायसवाल, मुंगेर से अनिता देवी, पूर्णिया से बीमा भारती और जमुई सुरक्षित सीट से अर्चना रविदास को कैंडिडेट बनाया गया है। इसके अलावे सिवान से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हेना शहाब मजबूत प्रत्याशी हैं।

  • Related Posts

    JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

    जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा…

    Continue reading
     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    पटना में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सुप्रीमो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    ‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    • By TN15
    • June 7, 2026
    ‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    • By TN15
    • June 7, 2026
    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

    • By TN15
    • June 7, 2026
    JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    • By TN15
    • June 7, 2026
     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

    • By TN15
    • June 7, 2026
    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ