रायबरेली में होगा प्रियंका गांधी और वरुण गांधी का आमना सामना ?

चरण सिंह 

वरुण गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने ऑफर की बात सामने आ रही है। सुनने को तो यह भी मिल रहा है कि उनको यह ऑफर तब के लिए दिया गया है जब रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं। इससे भी आगे बात यह सुनने को मिल रही है कि वरुण गांधी ने प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राजनीति अपनी जगह है और रिश्ते अपनी जगह। विचारधारा और मतभेद अपनी जगह है। घर परिवार अपनी जगह ?

दरअसल बीजेपी के कुछ दिग्गजों ने वरुण गांधी को सुझाव दिया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर मिलें। वरुण गांधी प्रधानमंत्री मोदी से मिले भी। बताया जा रहा है कि पहले प्रधानमंत्री ने उन्हें सरकार के खिलाफ बोलने पर नसीहत दी और उसके बाद उन्होंने रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की स्थिति में वहां से उनको चुनाव लड़ने को कहा। पता चला है कि वरुण गांधी ने प्रियंका गांधी के सामने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि प्रियंका गांधी के सामने वरुण गांधी को चुनाव लड़ाने क्या रणनीति हो सकती है?

दरअसल बीजेपी नेतृत्व की योजना है कि वरुण गांधी को सरकार के खिलाफ बोलने की सजा यह दी जाए कि उन्हें उनके परिवार के सदस्य के सामने ही लड़ा दिया जाए। वैसे भी प्रियंका गांधी और वरुण गांधी के संबंध बहुत अच्छे हैं। दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ लड़ें, यह असंभव लगता है।  वरुण गांधी के इस ऑफर के बाद यह तो कहा जा सकता है कि बीजेपी नेतृत्व वरुण गांधी को चुनाव तो लड़ाना चाहता है पर गांधी परिवार के ही सामने ? बीजेपी नेतृत्व की यह चाल वरुण गांधी भली भांति समझ रहे हैं।
तो कहा जाए कि वरुण गांधी को चुनाव लड़ाने के प्रति बीजेपी अभी भी गंभीर है। तो क्या वरुण गांधी को किसी और सीट पर चुनाव लड़ाया जा सकता है ? या फिर वरुण गांधी कोई बड़ी रणनीति में लगे हैं। हां यह जरूर कहा जा सकता है कि यदि बीजेपी से वरुण गांधी और कांग्रेस से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर जाएं तो देशभर में इस सीट पर सबसे अधिक रोमांचक मुकाबला होगा।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि प्रियंका गांधी वरुण गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। लगता नहीं कि प्रियंका गांधी और वरुण गांधी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में राहुल गांधी वायनाड के साथ ही अमेठी से भी चुनाव लड़ सकता है ? राहुल गांधी 26 के बाद अमेठी से नामांकन करने की बात सामने आ रही है। राहुल गांधी अमेठी से तो प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। अब देखना यह  होगा कि वरुण गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
  • Related Posts

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    एस आर दारापुरी   14 अक्टूबर 1956 को…

    Continue reading
    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    लफ्फाजी, भारी भरकम शब्दजाल, देसी- विदेशी सिद्धांत कारो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 