स्कूलों में बेंच की हुई आपूर्ति, नहीं हुआ मानक का पालन

 फर्श पर बैठने वाले बच्चे बेंच डेस्क पर करने लगे पढ़ाई

 डेस्क पर बैग और पुस्तक रखने में हो रही परेशानी

 बेंच डेस्क आपूर्ति में अनियमितता का संदेह

 
राजगीर। एसीएस केके पाठक की पहल से स्कूलों की उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। स्कूली व्यवस्था में सुधार के लिए उनके द्वारा लगातार पहल और प्रयास किया जा रहा है। एसीएस के अलावे अन्य विभागीय पदाधिकारियों द्वारा भी शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और तरक्की के लिए निदेश दिये और अनुपालन कराये जा रहे हैं।

आजादी के बाद यह पहला अवसर है कि प्राइवेट स्कूलों की तरह सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे बेंच- डेस्क पर बैठ कर पढ़ाई करने लगे हैं। एसीएस केके पाठक के इस पहल की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। बच्चे भी बेंच डेस्क पा कर बहुत खुश हैं। प्राइमरी स्कूल के जो बच्चे पहले बोरा, चटाई और दरी पर बैठकर पढ़ाई करते थे। वह अब प्राइवेट स्कूलों की तरह बेंच और डेस्क पर बैठने लगे हैं।

स्कूली बच्चे बेंच और डेस्क पर पढ़ाई करने में अच्छा महसूस करने लगे हैं। लेकिन उपस्कर आपूर्ति को लेकर यहां तरह- तरह की चर्चा हो रही है। स्कूल के बेंच-डेस्क का क्रय हेडमास्टर द्वारा नहीं किया गया है। बेंच डेस्क की आपूर्ति जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा तय एजेंसी के माध्यम से की गयी है। स्कूलों की माने तो एक बेंच डेस्क की कीमत पांच हजार रुपये हैं। लेकिन मानक और गुणवत्ता से काफी दूर है।

डेस्क में लकड़ी की जगह प्लाई की पट्टी लगाया गया है। प्लाई पर समनाइका लगाकर खुबसूरत बनाया गया है। डेस्क के नीचे किताब और बैग रखने के लिए जो पटरा लगाया गया है। वह काफी पतला है। उस पर बच्चों को बैग और किताब रखना मुश्किल हो रहा है। कुल मिलाकर बेंच डेस्क की खरीददारी और आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं होने की शिकायत है।

तय एजेंसी द्वारा विद्यालयों में बेंच और डेस्क की आपूर्ति की गई है। लेकिन उसकी गुणवत्ता कमियाँ ही कमियाँ हैं। गुणवत्ता और मानक को ताक पर रखकर विद्यालयों में बेंच डेस्क की आपूर्ति की गई है। आपूर्तिकर्ता एजेंसी द्वारा विद्यालय के हेडमास्टर से प्रमाण पत्र लिया गया है कि बेंच टेस्ट की आपूर्ति सही मानक के अनुसार की गई है। जबकि हालत उल्टा है। इसका खुलासा अब होने लगा है।

सूत्रों के अनुसार बेंच डेस्ट की आपूर्ति बाद विभाग द्वारा आपूर्तिकर्ता एजेंसी को भुगतान कर दिया गया है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ हेडमास्टर ने बताया कि वह फर्नीचर के एक्सपर्ट नहीं हैं। किस लकड़ी का यह बेंच डेस्क बना हुआ है। यह भी उन्हें जानकारी नहीं है। मानक अनुसार बेंच डेस्क है या नहीं। यह उन्हें शून्य से अधिक जानकारी नहीं है।

लोहे के फ्रेम में प्लाई पर समनाइका लगा डेस्क की आपूर्ति की गयी है। शिक्षक बताते हैं कि घटिया क्वालिटी के कारण आपूर्ति लेने से इनकार करने पर अधिकारियों डांट खानी पड़ती है।

— एक अप्रैल से सभी बच्चे पढ़ने लगे बेंच डेस्क पर

लगभग सभी विद्यालयों को मांग के अनुसार 31 मार्च तक बेंच डेस्क की आपूर्ति की गई है। बचे स्कूलों में अब भी बेंच डेस्क की आपूर्ति की जा रही है। राशि लैप्स होने की वजह से 31 मार्च तक एजेंसियों को आपूर्ति के एवज में भुगतान कर दिया गया है। हालांकि अभी भी कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां बेंच डेस्क की आपूर्ति होनी बाकी है।

–करोड़ों रुपये के बेंच डेस्क की हुई खरीददारी

एसीएस केके पाठक के अनुसार एक अप्रैल से यहां के किसी भी स्कूल में बच्चे को फर्श पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी है। इसके लिए करोड़ों रुपये के बेंच डेस्क की खरीदारी 31 मार्च तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना लागू होने के पहले स्कूलों में बेंच डेस्क की आपूर्ति की गई है। फर्श पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चे भी अब प्राइवेट स्कूलों की तरह बेंच डेस्क पर पढ़ने लगे हैं।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत