स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, पर आंगनवाड़ी केंद्रों में हो रही पढ़ाई

गर्मी की वजह से स्कूलों की टाइमिंग बदली, लेकिन आंगनबाड़ी की नहीं

स्कूल में ग्रीष्मावकाश, आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंच रहे नन्हे मुन्ने बच्चे

राजगीर
राजगीर। प्रखंड के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो चुकी है। सिर्फ विशेष कक्षा का संचालन हो रहा है, जो सुबह आठ से 10 बजे तक ही चलता है। लेकिन यह ग्रीष्मावकाश की धमक अबतक आंगनबाड़ी केन्द्रों तक नहीं पहुंचा है। यहां अभी वर्ग संचालन 11:30 बजे तक हो रहा है। राजगीर सहित अनुमंडल क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है।

सुबह करीब 9:00 बजे से ही बदन झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो जाती है। ऐसे में 11:30 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में बैठकर पठन-पाठन करने वाले बच्चों का हाल बेहाल हो जा रहा है। घर पहुंचने तक उनके कपड़े पसीने से सराबोर हो जाते हैं। इससे एक तरफ नन्हें मुन्ने को बहुत परेशानी हो रही है तो दूसरी तरफ अभिभावक भी चिंतित हो रहे हैं।

रमेश कुमार, दीनदयाल, ममता देवी एवं अन्य अभिभावक ने बताया कि स्कूल में ग्रीष्मावकाश हो गया है। स्कूलों में वर्ग एक से बच्चे पढ़ते हैं। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल पूर्व के नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ते हैं। इस भीषण गर्मी में भी आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी नहीं दी गयी है। ऐसा नहीं होना चाहिए। विभाग को छुट्टी देने पर विचार करना चाहिए।

अभिभावकों की माने तो हिट वेव से राजगीर और आसपास के लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए समेकित बाल विकास निदेशालय के तत्वधान में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की समय सारणी में बदलाव किया जाना लाजिमी है। गर्मी की वजह से आंगनवाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 10:00 बजे तक कर दिया जाना चाहिए।

 समय परिवर्तन का अभी नहीं मिला निर्देश

कविता कुमारी, प्रभारी सीडीपीओ, राजगीरने बताया की आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार किया जाता है। विभाग के निर्देशानुसार एक अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक संचालित हो रहा है। समय परिवर्तन को लेकर विभाग से अबतक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश आने के बाद ही समय में परिवर्तन किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!