छोटी-छोटी जानकारी रख, आग पर पा सकते हैं काबू

 

संवाददाता, रामविलास
राजगीर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर में सोमवार को अग्निशमन दल एवं बिजली विभाग द्वारा आगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए डेमो कर बताया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार के अलावे छात्र- छात्राएं शामिल हुए।

इस अवसर पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र राम ने कहा कि अगर किसी को शरीर के कपड़े में आग लगी हो तो भागे नहीं। जमीन पर सीधा लेटकर आग पर आसानी से काबू  पाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति आग से झुलस गया है, तो उसे अस्पताल कैसे पहुंचा जाय। उसके लिए स्ट्रेचर बनाने का तरीका बताया गया।

उन्होंने कहा कि घरों में हमेशा गैस रेगुलेटर बंद कर रखना चाहिए। समय – समय पर रेगुलेटर और पाइप की जांच करते रहनी चाहिए। उन्होंने सलाह दिया कि गैस की टंकी में लगी आग लगने पर पानी से नहीं बुझाये। पानी की जगह बालू, आटा, मिट्टी या कम्बल, दरी आदि लपेटकर आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आग लगने पर घबराना नहीं उसका सामना सुझबुझ से करनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रख कर आग पर काबू पाया जा सकता है। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आग से निपटने के लिए घरों में फायर गैस यंत्र रखना चाहिए। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विद्यासागर ने बताया कि घरों में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगती है।

इससे बचने के लिए घर से बाहर निकलने पर एमसीबी स्विच को ऑफ  कर देनी चाहिए। आग लगने पर पानी का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि चेंज ओवर एमसीबी स्विच ऑफ करनी चाहिये। स्थानीय विभागीय पदाधिकारी, थाना और अग्निशमन को इसकी सूचना तुरंत देनी चाहिए। कहीं बिजली तार गिरी देखने पर तुरंत विभाग को सूचना देनी चाहिए।

बच्चों को बिजली ट्रांसफार्मर से दूरी बनाने और आसपास नजर रखने की सलाह दी, ताकि बिजली तार की चपेट में आने से बचा जा सके। इस कार्यक्रम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार, वरीय शिक्षक मुख्तार सिंह, वरीय अग्नि वीर अनिल शर्मा,  अग्नि वीर उदय कुमार, प्रशिक्षु अग्नि वीर देवानंद चौहान, अग्नि चालक मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, मोनिका कमारी, प्रशिक्षु अग्निवीर इमरान आलम, विशाल कुमार दास सहित फायर ब्रिगेड के अन्य लोग शामिल हुए।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’