जयंती समारोह में छात्राओं को किया गया सम्मानित

डॉ. आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय : एसडीओ

डॉ भीमराव आंबेडकर के संदेश समाज सुधार हेतु प्रासंगिक

समता मूलक समाज के अधिष्ठाता थे डॉ भीमराव आंबेडकर : एसडीओ

— बाबा साहेब की देन है अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय

 

संवाददाता, राजगीर

राजगीर। देश के संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ राजकीय अम्बेडकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय, राजगीर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ कुमार ओमकेश्वर द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

 

इस अवसर पर 12 वीं और 10 वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की प्रथम, द्वितीय और तृतीय टाॅपर के अलावे सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमांक की छात्राओं को प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। एसडीओ ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना की है। वह आजीवन समाज में व्याप्त भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ते रहे हैं।

भारतीय लोकतंत्र में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डॉ. आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया है। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश में व्यापत जाति भेद और छुआ- छूत को मिटाने के लिए तमाम संघर्ष किये हैं।
\
उन्होंने बाबा साहेब को संविधान का जनक बताया। वे दलितों, शोषितों, पीड़ितों और वंचितों के मसीहा थे। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। डॉ आंबेडकर पूरी दुनिया में अपने त्याग, समर्पण, मानवतावादी दृष्टिकोण, शोषितों के मसीहा, शिक्षा, संगठन और संघर्ष की बदौलत जाने जाते हैं।

देश के गरीब, शोषित, वंचित तथा उपेक्षित समाज के प्रति उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब की देन है अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय। विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव रंजन ने विद्यालय की उपलब्धियों गिनाते हुए कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। आगामी एक साल के लक्ष्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 2025 की बोर्ड परीक्षा में केवल प्रथम श्रेणी से सभी छात्राओं को उतीर्ण करना ही नहीं, बल्कि टाॅप टेन में इंट्री दिलाना भी है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपनी बेटियों की छुट्टियां दिलाने के बजाय विद्यालय में अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। सिस्टम मजबूत होगा तभी शोषित वंचित परिवार की बेटियां पढाई साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल साबित होगी। शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी यहां की छात्राएं अलग पहचान बना रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में वह सभी सुविधाएं हैं, जो प्राइवेट स्कूलों में होती है। सभी सुविधाओं का भरपूर लाभ लेने के लिए छात्राओं को उन्होंने प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्राओं ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए विचार व्यक्त किया।

— बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित

12वीं बोर्ड की परीक्षा (विज्ञान) में मोना कुमारी को प्रथम,अंशु कुमारी को द्वितीय और निशा कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार कला संकाय में काजल कुमारी, सुमा कुमारी और मंगली कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया है। इसी प्रकार 10 वीं बोर्ड परीक्षा में स्नेहा कुमारी को प्रथम, रुपा कुमारी को द्वितीय और करिश्मा कुमारी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
\
इसके अलावे कक्षा एक से 11 वीं तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान की छात्राओं को भी सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका स्वीटी रानी को एंकरिंग , कुशवाहा नम्रता कुमारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पेंटिंग और ऋतु सिंह को स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में बीडब्लूओ अतिया अंजुम भी शामिल रहीं।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर